बसपा में उठापटक : ताजने बने प्रदेश अध्यक्ष, म्हैसकर महासचिव, साखरे आउट

BSP picks up: Tajane become state president, Mahaskar general secretary
बसपा में उठापटक : ताजने बने प्रदेश अध्यक्ष, म्हैसकर महासचिव, साखरे आउट
बसपा में उठापटक : ताजने बने प्रदेश अध्यक्ष, म्हैसकर महासचिव, साखरे आउट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। संदीप ताजने नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए है। अन्य कुछ पदाधिकारी भी तय किए गए है। ताजने के नेतृत्व में जल्द ही नई कार्यकारिणी तैयार की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए सुरेश साखरे का निष्कासन कायम है। जिला व विभाग स्तर पर भी पुरानी कार्यकारिणी रद्द कर दी गई है। शनिवार को दिल्ली में बसपा अध्यक्ष मायावती ने ताजने के नाम की घोषणा की। प्रदेश प्रभारी वीरसिंह बने रहेंगे। लालजी मेघनकर को भी प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस बीच पार्टी में असंतोष गहराने के आसार है। रविवार को शहर में नारी मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक होनेवाली है।

असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन में सहमति से निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद 13 पदाधिकारियों के नाम तय किए गए हैं। हालांकि उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है। शहर से जीतेंद्र म्हैसकर, मंगेश ठाकरे को प्रदेश महासचिव बनाया जा रहा है। म्हैसकर व ठाकरे नागपुर जिला प्रभारी भी बनाए जा रहे है। उनके साथ ही नागाेराव जयकर जिला प्रभारी रहेंगे। संदीप मेश्राम को शहर अध्यक्ष बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रदर्शन को लेकर पार्टी प्रमुख ने नाराजगी जतायी है।

परिणाम आते ही सुरेश साखरे को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया। साखरे पर आरोप हैं कि उन्होंने पार्टी नेताओं की इच्छा के विरुद्ध विधानसभा चुनाव लड़ा। राज्य में पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं किया। उम्मीदवार भी कमजोर उतारे। विरोधी दल के नेताओं को सहायता की। हालांकि साखरे ने इन आरोपों को निराधार कहा है। प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ की भूमिका पर ही सवाल उठा दिए है। लिहाजा मायावती ने सिद्धार्थ को महाराष्ट्र की राजनीति से हटाकर दिल्ली में संगठन कार्य की जिम्मेदारी दी है।

Created On :   27 Oct 2019 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story