महाराष्ट्र में बंपर भर्तियां, अगस्त से स्वास्थ्य विभाग में शुरू होगी 16000 पदों पर नियुक्ति

Bumper recruitment in Maharashtra: 16,000 posts are vacant in health department
महाराष्ट्र में बंपर भर्तियां, अगस्त से स्वास्थ्य विभाग में शुरू होगी 16000 पदों पर नियुक्ति
महाराष्ट्र में बंपर भर्तियां, अगस्त से स्वास्थ्य विभाग में शुरू होगी 16000 पदों पर नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य के स्वास्थ विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद अब अगले महीने से भर्ती शुरू होगी। कुल 16 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमे डॉक्टरों के अलावा टेक्नीशियन नर्स- वार्ड ब्वॉय सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। 

अगले माह जारी होगा विज्ञापन
महाराष्ट्र स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक डॉ सतीश पवार ने "दैनिक भास्कर" को बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के सभी रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार करने का काम चल रहा है। अगस्त माह से भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब डॉक्टरों के ज्यादा पद रिक्त नहीं हैं। पर अन्य पद खाली पड़े हैं जिन पर भर्ती की जानी है।

डॉ पवार ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्र में काम करने के लिए एमबीबीएस डॉक्टरों की किल्लत खत्म हो गई है क्योंकि उन्हें सेवा में आते ही 6 इंक्रीमेंट दे दिया जाता है। इस भर्ती में डॉक्टरों के भी करीब 1500 पदों पर भर्ती होगी। 

16 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
गौरतलब है कि बीते मई महीने में राज्य कि फडणवीस सरकार ने अगले दो साल के भीतर 72 हजार पदों पर भर्ती का एलान किया था। ये भर्ती दो चरणों में की जाएगी। इस साल के अंत तक 36 हजार पदों पर भर्ती की योजना है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले सरकार यह काम पूरा कर लेना चाहती है। स्वास्थ्य विभाग में भर्ती भी इसी का हिस्सा है। 

                  

Created On :   19 July 2018 2:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story