- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बस पलटी, 15 घायल, 5 गंभीर - सड़क...
बस पलटी, 15 घायल, 5 गंभीर - सड़क सुरक्षा उप समिति सदस्य पहुंचे घटना स्थल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । चांद रोड स्थित ग्राम खुटिया के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार सवारी बस मेड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 5 को गंभीर चोट की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सड़क सुरक्षा उप समिति के सदस्यों ने मौके का मुआएना कर घटना की जानकारी जुटाई है। जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा से चांद मार्ग पर चलने वाली सवारी बस गुरुवार शाम 4.30 बजे खुटिया के पास मोड़ पर पलट गई। बस में सवार महिला यात्री रामरति कहार ने बताया कि वह गुमगांव जा रही थी। बस चालक ने तेज रफ्तार से बस चलाते हुए मोड़ पर पलटा दिया। बस में करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। 15 लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि पांच लोगों को गंभीर चोट लगने जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें जुन्नारदेव निवासी दंपति शादिक और यासमीन कुरैशी, सरिता कहार, रामरति कहार सहित एक अन्य भी शामिल है।
उप समिति ने जांच में पाई खामियां: घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन व यातायात की संयुक्त टीम ने खुटिया मोड़ पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मोड़ व सड़क की तकनीकी खामियां दुरुस्त करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। इन मार्ग पर चलने वाली बसों के परमिट व वाहन चालकों के लाइसेंस की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
Created On :   23 July 2021 4:25 PM IST