- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सीजर कर डॉक्टरों ने बचाई गाय की...
सीजर कर डॉक्टरों ने बचाई गाय की जान, पेट में मरा था बछड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में एक गाय को मौत के मुह से बाहर निकाला गया। दरअसल गाय के पेट में बछड़ा था। जो मर चुका था। समय पर यदी ऑपरेशन कर बछड़ा बाहर नहीं निकाला जाता। तो उसकी जान पर बन सकती थी। अलंकार टॉकिज स्थित वेटरनरी कॉलेज में गाय का सीजर किया गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बछड़ा बहार निकाला। जो पेट में ही मर चुका था। डॉ. शैलेंद्र शितल, डॉ. आनंद नेवारे और डॉ. आनंद सिरसाट ने बड़ी सतर्कता से ऑपरेशन किया।
कठिनाई का सामना करना पड़ा, डॉक्टरों ने बरती सावधानी
बताया जा रहा है कि गाय के मालिक बुट्टीबोरी के आशिष हांडे हैं। सुबह जब गाय को पेन होने लगा, गाय की हालत बिगड़ रही थी। लिहाजा बगैर वक्त गंवाएं आशिष हांडे ने वेटरनरी अस्पताल से संपर्क किया। बछड़ा पेट में मरा होने की वजह से उसे वाहन पर अस्पताल लाया गया। सुबह 9 बजे के करीब वेटरनरी अस्पताल में गाय की डॉक्टरों ने नार्मल डिलेवरी करने की कोशिश की। लेकिन बछड़े की मौत के कारण डॉक्टरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
सीजर कर गाय की बचाई जान, बछड़ा था मृत
इसके बाद जब डॉक्टरों को दूसरा रास्ता नहीं सूझा, तो मजबूरन सीजर कर बछड़ा निकालना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक यदी सिजर नहीं किया जाता, तो गाय की जान जा सकती थी। गाय की जान को खतरा था। आखिर वेटरनरी डॉक्टर ने सीजर कर गाय की जान बचाई। गाय को वाहन में लिटाया गया था। सभी जरूरत का सामान रखकर वहीं ऑपरेशन किया गया। ताकि जरा सी चूक उसके जीवन पर भारी न पड़ सके। बछड़ा पेट में मरा होने की वजह से सीजर कर उसे निकाल लिया गया। वेटरनरी डॉक्टर ने बिना वक्त गंवाए सीजर कर गाय की जान बचा ली।
Created On :   7 Feb 2018 6:09 PM IST