भाजपा नगरसेवक का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठग ने एक्सीडेंट के बहाने मांगे पैसे

By creating fake social media account thugs demanded money on the pretext of accident
भाजपा नगरसेवक का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठग ने एक्सीडेंट के बहाने मांगे पैसे
भाजपा नगरसेवक का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठग ने एक्सीडेंट के बहाने मांगे पैसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया से तस्वीर चुराकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और करीबियों को फ्रेंडरिक्वेस्ट भेजकर पैसे मांगने का एक और मामला सामने आया है। इस बार इसका शिकार बने हैं मुंबई के कांदिवली इलाके से भाजपा नगर सेवक कमलेश यादव। ठग ने यादव के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके करीबियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर एक्सिडेंट के बहाने पैसे मांगे। यादव को इसकी जानकारी तब हुई जब कुछ लोगों ने फोन कर उनका हालचाल जानने की कोशिश की। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद यादव ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की है। साथ ही उन्होंने अपने असली अकाउंट से अपील की है कि वे बिल्कुल ठीक हैं और उनके नाम पर किसी को पैसे न दिए जाएं। साइबर सेल में की गई अपनी शिकायत में यादव ने बताया है। आरोपी ने उनके नाम पर फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया और फिर सोशल मीडिया पर जो पहले से उनके दोस्त हैं, उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।

कई लोगों ने इस स्वीकार कर लिया। इसके बाद ठग ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने वालों से चैट शुरू की और दावा किया कि वह कमलेश यादव है और उसका एक्सिडेंट हो गया है। उसने लोगों से 10 से 20 हजार रुपए तुरंत ऑनलाइन भेजने को कहा और अगली सुबह पैसे लौटाने का दावा किया। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने अस्पताल में लेटे एक व्यक्ति की तस्वीर भी साझा की।

वह तस्वीर किसी और की थी लेकिन ठग को यकीन था कि लोग बारीकी से इसकी जांच नहीं करेंगे। लेकिन हालचाल जानने के लिए यादव के करीबियों ने लगातार उन्हें फोन करना शुरू कर दिया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि वे बिल्कुल ठीक हैं और उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे। यादव की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। 

 

Created On :   21 July 2021 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story