उपराजधानी में हो सकती है और बारिश, तूफान मचा चुका है तबाही

cahances of rain in nagpur Shower are bringing diseases along with comfort
उपराजधानी में हो सकती है और बारिश, तूफान मचा चुका है तबाही
उपराजधानी में हो सकती है और बारिश, तूफान मचा चुका है तबाही

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले  सप्ताह  भर से शहर का मौसम शाम होते-होते बदलने से लोगों के सामने अच्छी-खासी परेशानी हो रही  है। तेज गर्जना व तेज आंधी के साथ बारिश के बीच बिजली गुल होना रोज की बात हो गई है। बौछारें सुकून के साथ बीमारियां भी ला रहीं हैं।  सोमवार की शाम को भी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। नागपुर सहित कामठी में रविवार की शाम तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई जगह काफी नुकसान हुआ है। यहां ओले गिरने व कई जगह पेड़ धराशायी हुए।

वैसे तो सुबह से ही बादलों का आना-जाना लगा रहा लेकिन दोपहर तेज धूप के बाद लगा मौसम साफ हो गया लेकिन शाम करीब 7 बजे फिर बादलों की फौज आसमान पर छा गई। तेज आंधी के साथ मेघ गरज उठे। कुछ ही देर में बौछारें शुरू हुईं। शहर के कई स्थानों पर अच्छी और कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान पर बने चक्रवाती चक्र से जुड़ी द्रोणिका कर्नाटक के तटीय इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र व दक्षिण कोंकण तक फैली हुई है। इसके दाहिने ओर होने से विदर्भ के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बौछारें आ रही हैं।

गोंदिया व गड़चिरोली में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आर्द्रता अधिकतम 57 तथा न्यूनतम 35 प्रतिशत रही। अनुमान : मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम से मेघ छंटने लगेंगे। मंगलवार से तापमान में बढ़त दर्ज हो सकती है। सोमवार शाम तेज हवाएं चल सकती हैं या  बूंदाबादी हो सकती है।

Created On :   16 April 2018 12:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story