रैपुरा व चंद्रावल में लक्ष्य संगठन द्वारा कैरियरगाइडेंस सेमीनार आयोजित

Career Guidance Seminar organized by Lakshya Organization in Raipura and Chandrawal
रैपुरा व चंद्रावल में लक्ष्य संगठन द्वारा कैरियरगाइडेंस सेमीनार आयोजित
पन्ना रैपुरा व चंद्रावल में लक्ष्य संगठन द्वारा कैरियरगाइडेंस सेमीनार आयोजित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। लक्ष्य टीम मध्य प्रदेश के तत्वाधान में लक्ष्य के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक अमरपाल सिंह आईआर, राष्ट्रीय महामंत्री पूरन सिंह पटेल,  लक्ष्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नारायण पटेल के निर्देशन में लक्ष्य जिलाध्यक्ष पन्ना शिवमोहन सिंह के सहयोग से जिले के रैपुरा नवीन मार्केट एवं चंद्रावल ग्राम में विशाल कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया गया। कैरियर गाइडेंस के दौरान समाज के सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक विकास कैसे हो इस पर उपस्थित अतिथियों ने समाज का मार्गदर्शन किया। जिसमें राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक लक्ष्य के अमरपाल सिंह  ने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का मार्गदर्शन लक्ष्य के राष्ट्रीय महामंत्री पूरन सिंह ने सामाजिक सुधार आर्थिक सुधार पर अपने विचार रखे। वही लक्ष्य मध्यप्रदेश  कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. नारायण ने लक्ष्य के मुख्य उद्देश्य गांव-गांव लक्ष्य के गठन एवं पुस्तकालय नि:शुल्क कोचिंग सेंटर स्थापित करने के बारे में विचार रखें। लक्ष्य दमोह जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने समाज में फैली कुरीतियों पर अपने विचार रखे। वहीं लक्ष्य जबलपुर संभाग अध्यक्ष दुर्जन पटेल व कटनी जिला अध्यक्ष मनोज पटेल, पन्ना जिला अध्यक्ष शिव मोहन सिंह, छतरपुर जिला कमांडर करण सिंह सहित सभी बक्ताओ ने अपने-अपने विचार रखे। उद्बोधन को सुनकर बच्चों में अपने कैरियर के प्रति एक उत्साह  उमंग जागी और छात्र-छात्राओं ने भविष्य में क्या बनना है अपने लक्ष्य को ठीक से पहचाना। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित नगर के समस्त गणमान्य नागरिक एवं अभिभावगण उपस्थित रहे। 

Created On :   28 Feb 2022 7:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story