लेडी डॉक्टर से छेडख़ानी करने वाले डॉक्टर पर मामला दर्ज

Case filed against doctor who seduce lady doctor
लेडी डॉक्टर से छेडख़ानी करने वाले डॉक्टर पर मामला दर्ज
लेडी डॉक्टर से छेडख़ानी करने वाले डॉक्टर पर मामला दर्ज


 

मोबाइल पर करता था मैसेज, पीछा करके करता था परेशान
डिजिटल डेस्क जबलपुर। गढ़ा थाने में एक 23 वर्षीय लेडी डॉक्टर ने साथी डॉक्टर द्वारा छेडख़ानी करने व आते-जाते कार का पीछा कर परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे मोबाइल कॉल करके परेशान करता था और मैसेज करता था। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की रात आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में लिया है।
पुलिस के अनुसार परिजनों के साथ थाने पहुँची महिला चिकित्सक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ अध्ययनरत डॉक्टर सौरभ पटैल द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। कुछ समय पहले साथियों ने उसे समझाया था जिसके बाद वह कुछ दिनों शांत रहा लेकिन फिर उसकी हरकतें बढ़ गयीं। वह लगातार मोबाइल पर कॉल करने लगा और कॉल रिसीव न करने पर मैसेज करता था। विगत 23 अप्रैल को महिला चिकित्सक अपनी कार से घर लौट रही थी तभी सौरभ ने अपनी कार से उसका पीछा किया और कार नजदीक लाकर ठोकर मारी और भाग गया। इसके बाद 25 अप्रैल को कॉल करके परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान लेडी डॉक्टर ने अपने परिजनों को अवगत कराया और फिर थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Created On :   6 May 2021 5:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story