एक्ट्रेस के साथ विमान में छेड़छाड का मामला, कोर्ट में दर्ज हुई आरोपी की गवाही

Case of plane tampering with actress, testimony of accused filed
एक्ट्रेस के साथ विमान में छेड़छाड का मामला, कोर्ट में दर्ज हुई आरोपी की गवाही
एक्ट्रेस के साथ विमान में छेड़छाड का मामला, कोर्ट में दर्ज हुई आरोपी की गवाही

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक्ट्रेससंग हुई छेड़छाड़ के आरोपी विकास की गवाही दर्ज की गई। पूर्व बॉलिवुड अभिनेत्री के साथ विमान में छेड़छाड करने के मामले में आरोपी विकास सचदेव ने पाक्सो कोर्ट में खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है। इस दौरान कोर्ट में उनकी गवाही भी दर्ज की गई। सचदेव की शुक्रवार को न्यायाधीश ए.डी दिओ के सामने गवाही हुई। इस दौरान उन्होंने खुद पर लगे छेड़छाड के आरोपों का खंडन किया। अपनी गवाही के बाद उन्होंने अपने पक्ष में दो और सबूत कोर्ट में पेश करने की इजाजत मांगी। दिसंबर 2017 में फिल्म अभिनेत्री ने खुद हवाई जहाज में हुई छेड़छाड की घटना का खुलासा किया था। उस समय अभिनेत्री 17 साल की थी इसिलए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के अलावा पाक्सो कानून की धराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। 

 

 

 

Created On :   20 Sept 2019 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story