पालकमंत्री की संवाद सभा में हंगामा, 50 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Case registered against 50 farmers for ruckus in meeting of Garden Minister
पालकमंत्री की संवाद सभा में हंगामा, 50 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
पालकमंत्री की संवाद सभा में हंगामा, 50 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नाग नदी पर जलशुद्धिकरण संयंत्र लगाकर 130 एमएलडी पानी कोराडी पॉवर प्लांट को दिया जा रहा है। पोहरा नदी का 200 एमएलडी पानी शुद्ध कर खापरखेड़ा पॉवर प्लांट को देने का करार हुआ है। इन नदियों का पानी पॉवर प्लांट को देने से खेती को पानी नहीं मिलेगा। इस खतरे को भांपकर किसानों ने आड़का गांव में पालकमंत्री की संवाद सभा में विरोध कर बहिष्कार किया। विरोध करने वाले 50 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाग नदी की क्षमता 500 एमएलडी है। किसानों का कहना था कि नाग नदी का 130 एमएलडी पानी शुद्ध कर कोराडी ले जाने पर नदी का बहाव थम गया था। भविष्य में पोहरा नदी का 200 एमएलडी पानी खापरखेड़ा ले जाने की योजना है। भविष्य में संकट और बढ़ जाएगा। इन नदियों पर 49 गांवों के किसानों की खेती निर्भर है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर खेती बर्बाद होगी। किसानों के विरोध करने पर सभा में तनाव की स्थिति पैदा हुई। विरोध करने वाले 50 किसानों के खिलाफ मुंबई पुलिस की धारा 37/1/135 और आईपीसी की धारा 143 के तहत मामले दर्ज किए जाने की जानकारी किसानों का नेतृत्व कर रही प्रा. अवंतिका लेकुरवाले ने दी।

नागरिक सुविधा शिविर 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार, 18 अगस्त को नागरिक सुविधा शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक उमरेड रोड स्थित दिघोरी नाका के पास नवनाथ आईटीआई में यह आयोजन होगा। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे शिविर का उद्घाटन करेंगे। पूर्व सांसद नाना पटोले व नगरसेवक संजय महाकालकर उपस्थित रहेंगे। शिविर में पैनकार्ड, आधार स्मार्ट कार्ड,  लाइफ सर्टिफिकेट, लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस, एम्प्लॉयमेंट कार्ड, पासपोर्ट, वरिष्ठ नागरिक कार्ड तैयार करके दिए जाएंगे। आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, बिजली  बिल, बैंकपासबुक, मतदान पहचान पत्र, लिविंग सर्टिफिकेट की मूल प्रति की झेराक्स व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना आवश्यक है। संयोजक विशाल मुत्तेमवार ने शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है। 

जिले में आदित्य संवाद व जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारी

विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत शिवसेना की ओर से निकाली जा रही आदित्य संवाद व जनआशीर्वाद यात्रा नागपुर जिले में भी निकलेगी। नागपुर, सावनेर, कलमेश्वर में संवाद साधा जाएगा। इस संबंध में युवा सेना के सविन पूर्वेश सरनाईक ने शनिवार को तैयारी का जायजा लिया। सुबह 10 बजे विमानतल पर आगमन पर संगठन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पश्चात कॉलेज कैंपस हॉल का मुआयना किया गया। बाद में शिवसेना भवन गणेशपेठ में युवा सेना, विद्यार्थी सेना, महिला आघाड़ी के प्रमुख पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान शिवसेना के जिला प्रमुख प्रकाश जाधव, युवा सेना जिला प्रमुख हितेश यादव, नीलेश हेलोंडे, हर्षल काकड़े, विक्रम राठोड़, विद्यार्थी सेना जिला  संगठक रामचरण दुबे,  राजेश तुमसरे, मंगेश कड़व, नितीन तिवारी, अक्षय मेश्राम, रविनीश पांडे, उत्तम कापसे, आरिफ काजी, शरद सरोदे, आशीष हाडगे, मुन्ना तिवारी, सुरेखा खोबरागड़े, संदीप पटेल, निशा मुंडे, नेहा यादव, अब्बास अली, अभिषेक धुर्वे उपस्थित थे। 

उत्तर भारतीय मोर्चा ने वाजपेयी को याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उत्तर भारतीय मोर्चा पूर्व नागपुर द्वारा वाठोड़ा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक कृष्णा खोपड़े, श्रीकांत देशपांडे, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राऊत उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नागपुर उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने की। श्रद्धांजलि सभा मे उत्तर भारतीय मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा पुष्पांजलि दी गई। कार्यक्रम मे श्रीकांत देशपांडे द्वारा अटलजी के जीवन पर अपने विचार रखे। कृष्णा खोपडे एवं महेंद्र राऊत ने अटल विचार पर मार्गदर्शक कर उन्हें कोटिशः नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जयकुमार गुप्ता, वैभव शर्मा, श्याम बहादुर शाह, राजेश सिंह, बाबू लाल तिवारी, बबलू साहू, अशोक कुमार शर्मा, निहाल यादव, त्रिलोकी मेहतो आदि उपस्थित थे।

वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती मनाई

1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के 188वें जन्मदिन पर समाज के युवाओं ने झंडा चौक, राजीव नगर, ईसासनी रोड, हिंगना में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। समाज के खेमराज दमाहे, अध्यक्ष युवा मजदूर फाउंडेशन, डोमन वर्मा, नरेंद्र लिल्हारे, मनोज बरैया, रूपराज नागपुरे, रामदयाल बसोने, रामनाथ नागपुरे, तुलसी नागपुरे, निम्बावत बसोने, अशोक सुलाखे, तेजराम कंकरायने, हेमलता मस्करे, देवकन बसोने, सुखराम बरैया, ताराचंद नागपुरे, धर्मराज चिकलोडढ़े, मयूर लिल्हारे, रवि दमाहे, भावना बोहने, भारती कुराहे, जानवी  रलोने, लक्ष्मी बालरिया, ममता बालरिया, ललिता नागपुरे, आरती गिरिया, मनोहर बालरिया, राजू बेहरे, सरस्वती वर्मा, निशा नागपुरे आदि बड़ी संख्या मंय समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Created On :   18 Aug 2019 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story