गायक मीका सिंह के घर लाखों की चोरी, पियानों बजाने वाले पर घूमी शक की सुई

Cash and jewelery worth lac stolen from singer Mika Singhs house
गायक मीका सिंह के घर लाखों की चोरी, पियानों बजाने वाले पर घूमी शक की सुई
गायक मीका सिंह के घर लाखों की चोरी, पियानों बजाने वाले पर घूमी शक की सुई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गायक मीका सिंह के घर से करीब तीन लाख रुपए की नकदी और गहने चोरी हो गए हैं। चोरी का शक मीका के एक बरसों पुराने सहयोगी पर ही है। मीका के मैनेजर ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक मीका के घर से एक लाख रुपए नकद और 75 ग्राम के सोने के गहने चुराए गए हैं। जिनकी कीमत दो लाख रुपए से ज्यादा है। इस मामले में मीका के साथ कई सालों से पियानों बजाने वाले शख्स पर शक है।

पुलिस ने अंकित वासन नाम के इस शख्स की तलाश शुरू कर दी है। मीका जिस एन्क्लेव नाम की इमारत में रहते हैं उसकी CCTV की तस्वीरों की छानबीन के दौरान वारदात के दिन दोपहर तीन से चार बजे के बीच आरोपी वहां आते और फिर जाते नजर आ रहा है। चोरी के बाद से ही मीका के मैनेजर ने अंकित से संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

लंबे समय से साथ काम करने के चलते आरोपी अक्सर मीका के घर आता जाता रहता था। उसे इमारत का सुरक्षारक्षक भी अच्छी तरह पहचानता था। इसीलिए उसे इमारत में दाखिल होने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 381 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। 

Created On :   31 July 2018 2:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story