CWG 2018: पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार घोषित

Cash award for players who won medal in the Commonwealth Games
CWG 2018: पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार घोषित
CWG 2018: पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार घोषित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले महाराष्ट्र के खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने नकद पुरस्कार घोषित किए हैं। अभी तक टेबल टेनिस में मधुरिका पाटकर, पूजा सहस्त्रबुद्धे और सनिल शेट्टी, बैडमिंटन में चिराग शेट्टी ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि निशानेबाजी में हिना सिद्धु ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। इन खिलाडियों सहित अभी आगे भी पदक जीतने वाले महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का राज्य सरकार सम्मान करेगी। 

स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख, रजत के लिए 30 व कांस्य पदक वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 20 लाख  
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियों को 50-50 लाख, रजत पदक विजेताओं को 30 लाख और कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही इन पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी के प्रशिक्षक को 12.50 लाख, रजत पदक वाले खिलाड़ी के प्रशिक्षक को 7.50 लाख और कांस्य पदक वाले खिलाड़ी के प्रशिक्षक को 5 लाख रुपए बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।    
 

Created On :   11 April 2018 2:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story