सीबीआई दिल्ली में पदस्थ प्रधानआरक्षक कोरोना पॉजिटिव

CBI posted in Delhi, Coroner positive
सीबीआई दिल्ली में पदस्थ प्रधानआरक्षक कोरोना पॉजिटिव
सीबीआई दिल्ली में पदस्थ प्रधानआरक्षक कोरोना पॉजिटिव


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है। शनिवार को संक्रमित मिला युवक सीबीआई हेडक्वाटर दिल्ली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह हाल ही में दिल्ली से अपनी कार से लौटा था। एक दिन घर में रहने के बाद स्वास्थ्य खराब होने पर वह 28 मई को जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचा। 29 मई को उसका स्वाव सेंपल जबलपुर भेजा गया था। जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट शनिवार शाम को प्राप्त हुई है। शनिवार को प्राप्त 14 रिपोर्ट में से 1 पॉजिटिव, 1 सेंपल फेल और 12 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले पांच दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण का यह पांचवां केस है। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या ने जिलेवासियों की चिंता बढ़ा दी है।  
  दिल्ली से लौटने के बाद दो दिन घर में गुजारा-
सीबीआई दिल्ली में पदस्थ हेड कांस्टेबल दमुआ के नंदन क्षेत्र का निवासी है। वह 26 मई को दिल्ली से प्राइवेट कार से निकला था। 27 मई की शाम वह नंदन अपने घर पहुंचा था। 28 मई को बुखार आने पर उसने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को सूचना दी और दमुआ अस्पताल में थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कराई। यहां से उसे जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई। हेड कांस्टेबल उसी दिन खुद की कार से जिला अस्पताल पहुंचा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर 29 मई को स्वाव सेंपल जांच के लिए भेजा गया था।
34 संदिग्धों का स्वाव सेंपल लिया-
शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती 34 संदिग्धों का स्वाव सेंपल लिया गया है। इनमें क्वारेंटाइन सेंटर, शेल्टर होम से शिफ्ट बीमार मजदूर व सीधे अस्पताल पहुंचे सर्दी-खांसी से पीडि़त लोग शामिल है। शनिवार शाम को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 12 लोग नेगेटिव, 1 पॉजिटिव और 1 संदिग्ध का स्वाव सेंपल फेल हुआ है।
नंदन की गलियां की सील-
दमुआ के नंदन निवासी युवक के कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट आते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने देर शाम मौके पर पहुंचकर संक्रमित के घर के आसपास की गलियां सील कर दी। इस एरिया को कंटेंनमेंट एरिया घोषित कर क्षेत्र में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।
परिवार के सदस्यों को किया क्वारेंटाइन-
युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने संक्रमित के परिवार के सदस्यों को क्वारेंटाइन किया है। पिछले दो दिनों में युवक किन लोगों के संपर्क में आया है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
अब और सजग रहने की जरुरत-
शासन प्रशासन ने लॉकडाउन में ढील जरुर दे रखी है। बाजार खुल रहे है। लॉकडाउन 4.0 खत्म होने के बाद ढील और बढ़ाए जाने की संभावनाएं हैं। इधर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है। ऐसे में ढील के बावजूद भी सजग और सतर्क रहने की जरुरत है। डॉक्टरों के अनुसार जरुरी होने पर ही लोग घरों से निकलें। मास्क, हेंड ग्लब्स और सेनेटाइजर का प्रयोग हर हाल में करें व भीड़ में जाने से परहेज करें।

Created On :   30 May 2020 6:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story