सीबीएसई १२वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम हुए घोषित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने आज कक्षा १२वीं की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम को लेकर लंबा इंतजार खत्म हो गया। पन्ना जिलें में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में जिले के पांच विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया,हीरा खन्न परियोजना मझगवां डीएवी पब्लिक स्कूल,केन्द्रीय विद्यालय पन्ना,लिस्यु आनंद विद्यालय पन्ना तथा महार्षिविद्या मंदिर के विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। सीबीएसई १२वीं बोर्ड के नतीजे छात्रों के लिए फील गुड अहसास कराने वाले है। पांच में चार विद्यालयों डीएवी पब्लिक स्कूल मझगवां,जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया,लिस्यु आनंद विद्यालय पन्ना के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहे है। वही केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का परीक्षा परिणाम भी उत्साह जनक ९७.३ प्रतिशत रहा है।
डीएवी मझगवां ९५.४ प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूर्वा पाटकर ने किया टाप
हीरा खन्न परियोजन मझगवां द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय द्वारा १२वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की जानकारी में बताया गया है कि विज्ञान संकाय की छात्रा ने कुमारी पूर्वा पाटकर ने ९५.४ प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं छात्र आकाश पटेल ९४.२ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर एवं वेदांत सिंह ९३.२ अंक प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान एवं उत्कर्ष सिंह ९१ प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे। कला संकाय में अभय तिवारी ने ८१.६ प्रतिशत अंक के साथ प्रथम,रक्षा यादव ने ७८.६ प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान तथा राधा यादव ने ७०.२ प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्राचार्य पी.सी सिंह ने बताया गया कि कक्षा १२वीं की बोर्ड परीक्षा मेंं २५ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। चार विद्यार्थियों को ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. सिंह ने परीक्षा परिणाम में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को एवं उनके शिक्षकों को बधाइयां दी है एवं विद्यालय की स्थानीय प्रबंधकर्ता समिति के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति एतथा डीएवी स्कूल के मध्य प्रदेश जोन के क्षेत्रीय अधिकारी एस.के. सिन्हा के प्रति उनके कुशल मार्गदर्शन हेतु अपना आभार व्यक्त किया है।
नवोदय विद्यालय में ९४.२ प्रतिशत अंको के साथ अदिति अव्वल
जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम कक्षा १२वीं का शत प्रतिशत रहा है विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि १२वीं के विज्ञान संकाय में ३७ में से ३७ तथा कला संकाय में ४६ में से ४६ परीक्षार्थी सफल हुए है। विज्ञान संकाया की छात्रा कुमारी अदिति चौरसिया ने ९४.२ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय के छात्र कृष्णा गुप्ता ९२.४ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर तथा सुनील कुशवाहा ९१ प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे है। कला संकाय में राधा गुप्ता ने ९०.६ प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम सुनील अहिरवार ने ९०.४० प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, मनीष यादव ने ९०.२ प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
९५ प्रतिशत अंक अर्जित कर श्रेया ने लिस्यु विद्यालय में किया टॉप
पन्ना शहर स्थित लिस्यु आनंद विद्यालय का कक्षा १२वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रबंधक फादर टाजो लियोन ने बताया कि कक्षा १२वीं में कुं. श्रेया पाठक ने ९५ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया है वहीं अनुकृति तिवारी एवं नैतिक शर्मा ९४ प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे हैं। महक सक्सेना ने ९२.४ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि कक्षा १२वीं कुल ३१ छात्र-छात्रायें शामिल हुईं थीं। ९० प्रतिशत छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं हैं चार छात्र-छात्राओं को ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। ३० प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ८० प्रतिशत से अधिक तथा ५५ प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ७० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
महर्षि विद्यालय में स्नेहा ९०.२ प्रतिशत के साथ रहीं अव्वल
पन्ना शहर के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में कक्षा १२वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय में संचालित कक्षा १२वीं विज्ञान संकाय के सभी छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं। विद्यालय में कुं. स्नेहा मिश्रा ने ९०.२ प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आस्था नायक 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय, स्वतंत्र प्रताप यादव 88.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्राचार्य पी.के. दीक्षित ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
केन्द्रीय विद्यालय वाणिज्य संकाय की छात्र हर्षिता बनीं जिला टॉपर
केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का कक्षा १२वीं का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम ९७.३३ प्रतिशत रहा है। विद्यालय में वाणिज्य संकाय छात्रा कुं हर्षिता खरे ने ९६.८ प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय के साथ-साथ जिले में टॉप किया है। केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में कुं. शिखी परमार विज्ञान संकाय और स्नेहा अग्रवाल वाण्ज्यि संकाय से एक समान ९४.६ प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं कुं. आर्या श्रीवास्तव वाणिज्य संकाय की छात्रा ने ९४ प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। केन्द्रीय विद्यालय पन्ना के प्राचार्य अमर चन्द्र राजपूत ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा १२वीं की परीक्षा में विज्ञान एवं वाणिज्य कुल ७५ छात्र-छात्रायें शामिल हुए थे। जिनमें से ३७ छात्र-छात्रायें विज्ञान संकाय एवं ३८ छात्र-छात्रायें वाणिज्य संकाय के रहे हैें। जिसमें विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य श्री राजपूत ने बताया कि कक्षा 12 वीं के 93.3 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को 60 प्रतिशत से अधिक अंक, 45.3 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत ०8 प्रतिशत रहा है।
Created On :   23 July 2022 2:59 PM IST