केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के चालक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया शोषण का आरोप 

Central industrial security force driver hanged,exploitation case
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के चालक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया शोषण का आरोप 
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के चालक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया शोषण का आरोप 

डिजिटल डेस्क, उमरिया/बिरसिंहपुरपाली। एसईसीएल की पाली प्रोजेक्ट कॉलरी में शुक्रवार को वाहन चालक ने आत्महत्या कर ली। सीआईएसएफ कैम्प के डायनिग हाल में उसका शव फंदे से लटकता देखा गया। कंपनी कमाण्डर की सूचना पर पहुंची पाली पुलिस ने मौका पंचनामा किया। मृतक के परिजनों ने नवयुवक की आत्महत्या पर संदेह जताया है। उनके मुताबिक कैम्पस में उसका शोषण किया जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने मामले की विवेचना कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने बताया शोभनाथ विश्वकर्मा पिता रामनरेश (22) निवासी देवदण्डी नौरोजाबाद सीआईएसएफ कैम्पस में करीब डेढ़ साल से वाहन चालन का कार्य करता था। घटना के पहले किसी से कोई खास विवाद आदि की सूचना भी कभी थाने तक नहीं आई। कमाण्डर ने देर रात शोभनाथ के फांसी के फंदे से लटकने की सूचना दी थी। मौके पर जांच में आत्महत्या से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले है। रात में ही मृतक की पहचान कर परिजनों को गांव में सूचना दे दी गई थी। सुबह पुलिस ने डॉक्टरों से शव का पीएम करवाया। मृतक के शरीर में चोट आदि के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस विवेचना व पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट करने की बात कह रही है।

15 दिन से नहीं आया था घर

घटना की सूचना गांव में लगते ही मातम का सन्नाटा फैल गया। परिजनों ने बताया परिवार में मृतक का माता-पता का काफी समय पहले देहांत हो गया था। भाई व बहन के साथ वह गांव में रहता था। चाचा दिनेश विश्वकर्मा का कहना है शोभनाथ 15 दिन से घर नहीं आया था। चूंकि वह  वाहन चालक था। जबकि यहां इसके अलावा भी खाना बनाने जैसे अन्य कार्य करवाए जाते थे। बदले में मानदेय एक ही कार्य का मिलता था। इसलिए संभव है खुद को प्रताड़ित महसूस करते हुए उसने आत्मघाती कदम उठाया हो। 

डेढ़ साल से तैनात है बटालियन

सीआईएसएफ (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। महत्वपूर्ण केन्द्रीय आपदा प्रबंधन में इनकी तैनाती होती है। मार्च 2018 से पाली प्रोजेक्ट में 50 लोगों की एक बटालियन कैम्प पर रह रही है। ये लोग संवेदनशील कॉलरी क्षेत्र मुहाड़, लोडिंग अनलोडिंग क्षेत्र तथा विस्फोटक एरिया की सुरक्षा में तैनात रहते हंै। घटना के बाद बटालियन में सन्नाटा छाया रहा। अफसर स्थानीय मीडिया से दूरी बनाए रहे।

इनका कहना है 

हमारी एक टीम ने मौका मुआयना कर स्थल का परीक्षण किया है। शव को परीक्षण उपरांत परिजनों सुपुर्द किया जा चुका है। बताए जा रहे सभी एंगलों से विवेचना की जा रही है। जांच में युवक की मौत के पीछे किसी का हाथ होने की पुष्टि होगी, तो नि:संदेह एफआईआर करेंगे। राजेश चंद मिश्रा, टीआई पाली। 

Created On :   19 July 2019 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story