चंद्रकांत पाटील बोले - गृहमंत्री देशमुख दें इस्तीफा

Chandrakant Patil said - Home Minister Deshmukh should resign
चंद्रकांत पाटील बोले - गृहमंत्री देशमुख दें इस्तीफा
चंद्रकांत पाटील बोले - गृहमंत्री देशमुख दें इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकात पाटील ने मुंबई पुलिस आयुक्त पद से परमबीर सिंह के तबादले को सिर्फ ऊपरी कार्रवाई बताते हुए मांग की है कि नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस मामले में गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा लेना चाहिए। पाटील ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था खतरे में है और ऐसा लग रहा है कि राजनीतिक आशीर्वाद से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर अपराध किया जा रहा है। अगर पुलिस वाले लोगों के घर के सामने विस्फोटक रखने लगे तो जनता किसके पास न्याय मांगने जाएगी। 

स्पष्ट हो राजनीतिक भूमिकाः मनोज कोटक

भाजपा सांसद मनोज  कोटक ने भी महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि वाझे मामले में राजनीतिक भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए। राजाश्रय के बिना यह संभव नहीं है। सरकार की नजरों के नीचे पुलिस कमिश्नर ऑफिस में साजिश रची गई। इससे साबित होता है कि सरकार की पुलिस पर पकड़ नहीं है। भाजपा विधायक राम कदम ने भी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए दावा किया कि वाझे की जिस कार को एनआईए ने जब्त किया वह पहले मुंबई पुलिस मुख्यालय में ही खड़ी थी। 


 

Created On :   17 March 2021 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story