गायक मीका सिंह के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी

Cheating of 12 lakh rupees on the name of singer Mika Singh
गायक मीका सिंह के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी
गायक मीका सिंह के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रसिद्ध गायक मीका सिंह का नागपुर में स्टेज शो कराने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में मीका सिंह की सेक्रेटरी सपना मेहता,  रजनीश बेरी, अभिजीत चौधरी, रिदम बॅनर्जी मुंबई, सुमित तिड़के और अमित तिड़के  विश्वामित्र अपार्टमेंट, स्वावलंबीनगर नागपुर निवासी शामिल हैं। आरोपियों ने मीका सिंह के नाम का कंफर्मेशन लेटर भी आयोजकों को दिया था, मगर वह फर्जी था। 

थाने पहुंचे

बताया कि कार्यक्रम मई 2014 में नागपुर में होने वाला था। कार्यक्रम नहीं होने पर जब आयोजकों ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उक्त आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दिया। करीब 6 साल तक पैसे वापस मिलने की राह देखते रहने के बाद परेशान होकर मुख्य आयोजक व समाधान डेकोरेशन- कैटरर्स के  मालिक विजय परशुराम वालदे (49 मॉडेल टाउन, बेझनबाग) ने जरीपटका थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।  आरोपियों ने आयोजकों से कहा िक वह कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा दें, क्योंकि मीका सिंह विदेश में हैं। चर्चा है िक उस समय उक्त आरोपियों ने यह बात भी छिपाकर रखी थी कि मीका सिंह विदेश में कबूतरबाजी के मामले में अपने भाई दिलेर मेहंदी व अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ था। 

मीका सिंह के भाई से भी मुलाकात की

विजय वालदे ने बताया कि जब आरोपी उनके पैसे वापस करने में आनाकानी करने लगे, तब उन्हें पता चला कि मीका सिंह का एक कार्यालय दिल्ली में भी है। वह दिल्ली भी गए थे, जहां उनकी मुलाकात मीका सिंह के भाई कंवलजीत सिंह से हुई। उन्होंने कंवलजीत सिंह से भी पैसे वापस लौटाने की बात की। कंवलजीत सिंह ने उनसे कहा िक उन्होंने पैसे सपना मेहता और अन्य लोगों को मुंबई में दिया है, वहीं से जाकर पैसे वसूल करें। विजय ने बताया कि कई बार उन्होंने पैसे लौटाने की गुजारिश की। वह सुमित और अमित को विमान से लेकर मुंबई गए। इस चक्कर में उनके करीब 4 लाख रुपए कर्ज भी हो गए। 
 

Created On :   4 Aug 2019 7:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story