युवती से दुष्कर्म कर कर दी नृशंस हत्या, सिर पर पत्थर पटका, निर्वस्त्र था शव

Chhindwara district : Girl brutally murdered after being raped
युवती से दुष्कर्म कर कर दी नृशंस हत्या, सिर पर पत्थर पटका, निर्वस्त्र था शव
युवती से दुष्कर्म कर कर दी नृशंस हत्या, सिर पर पत्थर पटका, निर्वस्त्र था शव

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। सांवरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुबरेल से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह एक युवती का नग्न हालत में शव मिला। आरोपियों ने युवती की नृशंस हत्या की है। पहले धारदार हथियार से युवती का गला रेंतकर हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर पत्थर पटक दिया। इस नृशंस हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज राय घटनास्थल पर पहुंचे थे। 

पुलिस ने बताया कि गुबरेल निवासी 20 वर्षीय रागिनी पिता रामाजी वस्त्राणे गुरुवार सुबह घर से परासिया इलाज कराने निकली थी। शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह गुबरेल के समीप रागिनी का शव मिला। शव नग्न हालत में था और उसका गला धारदार हथियार से रेंता गया। युवती की पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने उसका सिर पत्थर से कुचल दिया था। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया था। यहां दो डॉक्टरों की टीम ने मृतका पीएम किया। 

दुष्कर्म की संभावना, जब्त किए सेम्पल -
युवती के निचले हिस्से के कपड़े शरीर पर नहीं थे। पुलिस ने दुष्कर्म के संदेह पर जिला अस्पताल लाकर मृतका का महिला रोग विशेषज्ञ की मौजदूगी में पीएम कराया। दो डॉक्टरों की टीम ने मृतका का पीएम किया। बताया जा रहा है कि पहले युवती से दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या की गई। हालांकि चिकित्सकों की टीम ने जांच के लिए स्लाइडस जब्त किए हैं। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। 

बस नहीं मिली तो छिंदवाड़ा आई थी युवती -
मृतका रागिनी के मामा गणेश बुनकर ने बताया कि रागिनी टाइफाइड से पीडि़त थी। जिसका इलाज कराने उसे परासिया जाना था। बस न मिलने पर वह पहले छिंदवाड़ा आई थी, यहां से वह परासिया किसी निजी चिकित्सक के क्लीनिक गई थी। शाम चार बजे तक उससे फोन पर परिवार वालों की बात हुई। इसके बाद मोबाइल लगना बंद हो गया था। 

मृतका का नहीं मिला मोबाइल -
मृतका के पास से उसका मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस युवती के मोबाइल की तलाश कर रही है। मोबाइल मिलने पर यह पता चल सकेगा कि उसकी किन लोगों से आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस साइबर की मदद से मोबाइल लोकेशन तलाश रही है। 

शादी की कर रहे थे तैयारी -
मृतका के मामा गणेश ने बताया कि परिवार रागिनी की शादी की तैयारी कर रहा था। उसके लिए दूल्हा देखा जा रहा था। परिजनों की मंशा थी कि अगले चार माह में रागिनी का विवाह कर देंगे। रागिनी की इस तरह बेरहमी से हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। 

Created On :   1 Jun 2019 8:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story