राजस्थान में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार - शेखावत

Chief Minister responsible for the deteriorating law and order in Rajasthan - Shekhawat
राजस्थान में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार - शेखावत
राहुल-प्रियंका पर निशाना राजस्थान में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार - शेखावत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की लचर कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्षों से राजस्थान मॉब लिंचिंग, महिलाओं के साथ दुराचार, अबोध बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार, बच्चों की तस्करी, दलितों के साथ दुर्व्यवहार और हिंदुओं के खिलाफ घृणित अपराधों पर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस और उन्नाव की घटनाओं पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान में कुछ दिन गुजारिए और राज्य के हालातों को भी देखिए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि राजस्थान आज बलात्कार के मामले में देश में नंबर एक और नाबालिग बच्चियों की तस्करी के मामले में दूसरे नंबर पर है। उत्तरप्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इन लड़कियों की बदहाली क्यों नहीं दिख रही है? बलात्कारियों को सजा कम करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री गहलोत को निशाने पर लेते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इससे शर्मनाक बात कोई और नहीं हो सकती। अलवर जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा चिरंजीलाल की पीट-पीटकर हत्या करने पर शेखावत ने पूछा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खुद को मानव अधिकारों के चैंपियन बताने वाले आज कहां हैं? उन्होंने कहा कि राजस्थान में दलितों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर नहीं है। 
 

Created On :   17 Aug 2022 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story