मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan took an emergency meeting regarding the allocated urea
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली
जबलपुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः 7 बजे निवास से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को खाद से वंचित रखने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। और दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समय खाद की सबसे अधिक जरूरत है उस समय खाद के लिए अफरा-तफरी मची है,यह अपराध है, दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही की जाए जो उदाहरण बने। मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों में यूरिया आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होना चाहिए।

केंद्र सरकार से समन्वय कर राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित किया गया है। अन्नदाताओं तक खाद की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत के समय किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए।

 

Created On :   9 Sep 2022 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story