जेल प्रशासन की अनोखी पहल : अब एक साथ पढ़ेंगे महिला कैदियों और जेलकर्मियों के बच्चे

Children of Woman prisoners and prison staff will read together
जेल प्रशासन की अनोखी पहल : अब एक साथ पढ़ेंगे महिला कैदियों और जेलकर्मियों के बच्चे
जेल प्रशासन की अनोखी पहल : अब एक साथ पढ़ेंगे महिला कैदियों और जेलकर्मियों के बच्चे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सुनने में यह बात भले भी अजीब लगे लेकिन नागपुर सेंट्रल जेल प्रशासन एक अनोखी पहल करने जा रहा है। जिसमें  जेल में महिला कैदियों और जेल कर्मचारियों के छोटे बच्चे एक छत के नीचे पढ़ेंगे।  जेल प्रशासन ने जिला महिला व बाल विकास विभाग नागपुर के सार्थक पहल पर अमल करने जा रहा है।  महिला कैदियों और उनकी देख-रेख करने वाली महिला कर्मचारियों को अपने छोटे बच्चों के लिए समय की कमी रहती है। इस कमी को दूर करने के लिए यह कदम उठाए हैं। इससे कैदियों और कर्मचारियों के बीच की दूरियां भी मिटेंगी और उनके बीच समन्वय भी बढ़ेगा। नागपुर मध्यवर्ती कारागृह परिसर में  कारागृह उप-महानिरीक्षक योगेश देसाई ने आंगनवाड़ी का उदघाटन किया। इस आंगनवाड़ी में महिला कैदियों और जेल महिला कर्मचारियों के बच्चे एक साथ पढ़ाई करते नजर आएंगे। कारागृह परिसर में अशासकीय संस्था के मार्फत सिर्फ महिला कैदियों के बच्चों के लिए बालवाड़ी शुरू की गई थी। इस बार जिला महिला व बाल विकास विभाग की ओर से चूना भट्टी परिसर में दो आंगनवाड़ी में से एक आंगनवाड़ी को जेल परिसर में शुरू बालवाड़ी में समाविष्ट कर ली गई। चूना भट्टी की इस आंगनवाड़ी काे अब जेल परिसर में शुरू किया गया है। इस आंगनवाड़ी को एकात्मिक बाल विकास प्रकल्प अंतर्गत शुरू किया गया है। 

टीकाकरण की सुविधा भी मिलेगी

आंगनवाड़ी का लाभ कारागृह में बंद महिला कैदियों के बच्चों और कारागृह के कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा। इस आंगनवाड़ी में शिक्षा लेने वाले सभी छोटे बच्चों को हर रोज पोषण आहार , टीकाकरण आदि की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं जेल की महिला कैदी व कर्मचारी, जो बच्चों को स्तनपान कराती हैं व जो महिला कर्मचारी व महिला कैदी गर्भवती हैं। उन्हें भी महिला व बाल विकास विभाग, एकात्मिक बाल विकास सेवा के अंतर्गत मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आंगनवाड़ी के उद्घाटन अवसर पर कारागृह अधीक्षक रानी भोसले, वरिष्ठ जेल अधिकारी अविनाश गावित, कारखाना प्रबंधक आर.आर. भोसले, योगेश पाटील, जिला महिला व बाल विकास अधिकारी विजयसिंह परदेसी, प्रकल्प समन्वयक बोंडे , परीविक्षा अधिकारी झोडे आदि सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
 

Created On :   5 Dec 2017 12:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story