भंडारा में ठिठुरन बढ़ी, नीचे उतरा पारा 

Chill increased in Bhandara, mercury came down
 भंडारा में ठिठुरन बढ़ी, नीचे उतरा पारा 
अचानक ठंड में इजाफा  भंडारा में ठिठुरन बढ़ी, नीचे उतरा पारा 

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भंडारा जिले का सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में पिछले दो दिनों से अचानक ठंड बढ़ गई हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक ठंड का अहसास होने से लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष अतिवृष्टि व मूसलधार बारिश के चलते सभी जलाशय, नदी, नाले लबालब भरे हैं। नवंबर माह खत्म होने आया है। इस दौरान अचानक ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में भी कमी आने लगी है। इस लिए दिन में ठंड का अहसास होने लगता है। आने वाले दिनों में इसी तरह से ठंड बढ़ने के आसार बने हुए हैं। 
 

Created On :   22 Nov 2022 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story