दुनियाभर में उत्साह से मनाया जा रहा क्रिसमस, युवाओं ने कुछ इस तरह बनाया खास 

Christmas being celebrated globally, young people made something special
दुनियाभर में उत्साह से मनाया जा रहा क्रिसमस, युवाओं ने कुछ इस तरह बनाया खास 
दुनियाभर में उत्साह से मनाया जा रहा क्रिसमस, युवाओं ने कुछ इस तरह बनाया खास 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ईसाई धूमधाम से क्रिसमस पर्व मना रहे हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले युवा खास अंदाज में अंबाझरी गार्डन में दिखाई दिए। चर्च झालरों से सजाए गए हैं। घर की सजावट के साथ-साथ तरह-तरह के व्यंजन भी बनाए गए हैं। यंगस्टर्स ने पिकनिक जाने की प्लानिंग की, बच्चे फैमिली के साथ मूवी देख रहे हैं। केक, कुकीज के अलावा गुजिया, गुलाब जामुन, सलोनी, मठरी के अलावा रोज कुकीज भी बनाई गई है। स्पेशल गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। बच्चों ने सांता क्लाज की ड्रेस खरीदी हैं, वे गिफ्ट लेकर काफी उत्साहित हैं। क्रिसमस अन्य समुदाय के लोग भी मिलजुल कर मनाते हैं। विदर्भ सहित पूरे महाराष्ट्र में इस मौके पर खास आयोजन हो रहे हैं।

घर में बनाते हैं व्यंजन
वर्किंग वुमन शैलीना जॉर्ज ने बताया कि ऑफिस में सभी को मेरे हाथ की रोज कुकीज पसंद है। इसलिए सभी ने कहा है कि क्रिसमस के बाद रोज कुकीज लेकर आना। पकवान बनाने के लिए मैंने ऑफिस से दो दिन पहले ही छुट्टी ले ली। क्रिसमस का पर्व फैमिली मेम्बर्स साथ में मिलकर मनाने वाले हैं। जॉब की वजह से हम बाहर रहते हैं, इसलिए हर साल क्रिसमस पर फैमिली मेम्बर्स यहीं आते हैं। त्योहारों का मजा सबके साथ आता है। 

स्टूडेंट सुजाता जूडा के मुताबिक क्रिसमस की छुट्टी है, इसलिए हम सभी फ्रेंड्स पिकनिक जाने वाले हैं। कॉलेज के कारण, तो कहीं बाहर जाने का टाइम नहीं मिलता है। सबका लंच मेरी तरफ से होता है। घर से बना मम्मी के हाथ के पकवान खाकर सभी खुश हो जाते हैं। आउटिंग भी हो जाती है, साथ ही मजा भी आता है। हम सभी मिलकर क्रिसमस की धूम मचाने वाले हैं। इसके बाद न्यू ईयर की भी प्लानिंग की है। 
 

Created On :   24 Dec 2018 8:48 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story