- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Civil hospitals do not have official stats of malaria patients
दैनिक भास्कर हिंदी: सरकारी अस्पतालों में नहीं है लू के मरीजों के अधिकृत आंकड़े, बढ़ रहा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सूरज आंखें तरेर रहा है। चुभती जलती गर्मी से नागरिक परेशान हैं। गर्मी का असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मनपा अस्पतालों में अभी तक 254 मरीज उपचार कराने पहुंचे हैं। मेडिकल और मेयो अस्पताल में भी मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन उपचार के लिए आए मरीजों के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। कोल्ड वार्ड बनाए गए। वह भी खाली पड़े हैं।
मरीजों का सही आंकड़ा नहीं
लू लगने से बीमार मरीजों के आंकड़े केवल मनपा अस्पतालों के हैं। मेयो और मेडिकल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों के आंकड़े मनपा के पास नहीं है। सूत्रों ने बताया कि मेयो और मेडिकल अस्पताल प्रशासन को प्रतिदिन लू के मरीजों की रिपोर्ट भेजने का सूचित किया गया है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए शहर में प्रतिदिन कितने लोग लू लगने से बीमार हो रहे हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है।
45 डिग्री में लू का खतरा
जानकारों की मानें तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार करने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। सप्ताह भर से पारा 45 के आस-पास चल रहा है। लू की शिकयत से बचने के लिए कड़ी धूप में कठोर परिश्रम करने से बचने, पानी ज्यादा से ज्यादा पीने, यदि कोई आवश्यक काम के लिए धूप में निकलना पड़ने पर चेहरा और कान पर कपड़ा बांधने, आंखों पर काला चष्मा पहनने की सलाह दी गई है।
1.4 डिग्री तापमान और बढ़ा
मौसम में उथल-पुथल जारी है। बुधवार को शहरवासी और अधिक तपन महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को पारा उछलकर 45.6 हो गया। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। दिन भर गर्मी रही, लेकिन शाम 5 बजे के दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। तेज धूप गायब हो गई। शाम के बाद स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
फिर ऑरेंज जोन में संतरानगरी
मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय स्तर पर होनेवाले परिवर्तन के कारण एकदम से पारा उछला आैर शाम को बादल छा गए। चार दिनों तक पारा 45 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन मंगलवार को पारा 45.6 डिग्री हो गया। 24 घंटे में 1.4 डिग्री तापमान बढ़ गया। तापमान में हुई वृद्धि से गर्मी का ज्यादा एहसास हुआ। शाम 5 बजे के दौरान तेज धूप अचानक गायब हुई आैर आसमान में काले बादल छा गए। शाम 7.30 बजे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। रात को तेज हवा चलने लगी। मौसम के जानकारों ने बताया कि अगले 24 घंटे में पारा आैर उछाल मार सकता है। 46 डिग्री तक तापमान जा सकता है। बुधवार को गर्म हवा के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में वृद्धि होने से नागपुर यलो जोन से फिर ऑरेंज जोन में आ गया है। विदर्भ में सबसे गर्म चंद्रपुर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: उफ ये गर्मी : नागपुर-अकोला में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है टेंप्रेचर
दैनिक भास्कर हिंदी: हवा की गति कम होने से बढ़ी उमस, चुभन भरी गर्मी से राहत के नहीं कोई आसार
दैनिक भास्कर हिंदी: गर्मी के मौसम में इन तीन फलों का सेवन करने से कभी नहीं होंगे बीमार
दैनिक भास्कर हिंदी: गर्मी के इस गर्म मौसम में घर पर बनाएं बादाम और रोज कुल्फी
दैनिक भास्कर हिंदी: 3 लोगों की लू लगने से मौत, पारा गिरा लेकिन नहीं मिली गर्मी से राहत