फेरीवालों ने किया MNS कार्यकर्ताओं पर किया हमला

Clash between MNS members and Pheriwale in mumbai
फेरीवालों ने किया MNS कार्यकर्ताओं पर किया हमला
फेरीवालों ने किया MNS कार्यकर्ताओं पर किया हमला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के मलाड इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के कार्यकर्ता व फेरीवाले शनिवार को आपस में भिड़ गए। इस दौरान फेरीवालों व मनसे कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मनसे के करीब सात कार्यकर्ता घायल हो गए। मनसे के विभाग अध्यक्ष सुशांत माळवदे को गहरी चोट आई है। लोहे की सरिया से माळवदे के सिर पर हमला किया गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में फेरीवालों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुटी है। रात तक मनसे कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पर जुटे रहे। मनसे के पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने इस घटना के लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष निरूपम को जिम्मेदार ठहराया है जबकि निरूपम ने मनसे कार्यकर्ताओं पर फेरीवालों से हफ्ता मांगने की बात कही है।

 

जानकारी के मुताबिक मारपीट की घटना के पहले मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इलाके में फेरीवाले के साथ रैली की थी। इस दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। पिछले कुछ दिनों से फेरीवालों के साथ मारपीट कर रहे मनसे कार्यकर्ता शनिवार को निरूपम की सभा के बाद मलाड पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे।

 

इस दौरान उन्होंने पाया कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बावजूद फेरीवालों की दुकानें लगी हुई। जिसको लेकर मनसे कार्यकताओं व फेरीवालों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान कुछ फेरीवालों ने मनसे कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। मनसे कार्यकर्ताओं के मुताबिक फेरीवाले पहले से मारपीट करने की तैयारी में थे। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में मनसे कार्यकर्ता मलाड पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए है। 

 

निरूपम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मनसे नेता व पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने फेरीवालों की ओर से मनसे कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले के मामले में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस निरूपम के खिलाफ मामला दर्ज करे। क्योंकि निरूपम ने हमले की घटना से पहले इलाके में भड़काउ भाषण दिया था और लोगों को उकसाया था। वहीं निरूपम का कहना है कि मनसे कार्यकर्ता फेरीवालों से हफ्ता लेते है जिसके विरोध में फेरीवालों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

Created On :   28 Oct 2017 5:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story