- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दिगंबर जैन मंदिरों में चलाया जाएगा...
दिगंबर जैन मंदिरों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान,पुलकसागर महाराज के दीक्षा दिवस पर कैंपेन

डिजिटल डेस्क, नागपुर । आचार्य पुलकसागर महाराज के दीक्षा दिवस पर 10 दिसंबर को अनोखा उपहार देने की तैयारी की गई है। पुलकसागर महाराज के 23वें दीक्षा दिवस पर देश के 108 दिगंबर जैन मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहर के 6 मंदिरों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। पुलक जैन चेतना मंच मंदिर के चप्पे-चप्पे की स्वच्छता कर पुलकसागर महाराज को अनोखा तोहफा देगा। पुलक जैन चेतना मंच की देश में 250 शाखाएं हैं। इनमें से केवल 108 शाखाओं को स्वच्छता अभियान का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जो शाखा पहले रजिस्ट्रेशन करेगी, उसे ही यह अवसर प्राप्त होगा। 5 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
कोना-कोना होगा साफ
जाले निकाल कर मंदिर में झाडू लगाई जाएगी , जरूरी हुआ तो वायपर का भी इस्तेमाल होगा , सोहले में जाकर वेदी की सफाई की जाएगी ,4 लोग वििशेष सोहले में श्रीजी की मूर्ति की अलग से सफाई करेंगे ,चंवर, छत्र, भामंडल आदि को नींबू पीतांबरी लगवाकर सफाई की जाएगी , मंदिर के बाहर डस्टबीन लगाए जाएंगे , चंदन लगाने की जगह साफ कर नया कपड़ा लगाया जाएगा ,मानस्तंभ को साफ-सुथरा किया जाएगा ,जिनवाणी का स्थान साफ किया जाएगा और नए पेपर लगवाकर किताबों को रखा जाएगा , किताबों को कवर लगाए जाएंगे, 2-3 दिन पहले ही इस कार्य की शुरुआत की जाएगी ,नोटिस बाेर्ड, चप्पल स्टैंड, पैर धोने की जगह, मंदिर का नाम फलक, घंटी अादि की सफाई की जाएगी ,सफाई पश्चात द्वार पर कृत्रिम फूलों का तोरण लगाकर सजाया जाएगा।
ड्रेस कोड भी होगा
सफाई अभियान में शामिल होने वाले पुरुषों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। सोले के वस्त्र (संतरा कलर की धोती) परिधान कर सफाई करनी होगी। महिलाएं मंिदर के बाहर की सफाई करेंगी। जिन प्रतिभा का प्रक्षाल (गिले कपड़े से पोछना) महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
पारस टीवी पर 11 दिसंबर को प्रसारण
मंदिरों की सफाई अभियान का 11 दिसंबर को पारस टीवी पर प्रसारण किया जाएगा। टीवी प्रसारण के लिए हर मंदिर के सफाई अभियान की 2 से 4 मिनट की वीडियो क्लिप निकाली जाएगी। वीडियो में मंदिर के बाेर्ड सहित सफाई का रिकार्डिंग कर 10 दिसंबर को शाम 4 बजे मंच की वेबसाइट पर भेजी जाएगी।
जुटेंगे 380 सदस्य, शहर के 6 मंदिरों में होगी सफाई
शहर में पुलक जैन चेतना मंच की 7 शाखाओं के 380 सदस्य हैं। सभी सदस्य स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। मोठे मंदिर, इतवारी, बड़कस चौक मंदिर और वर्धमान नगर मंदिर का चयन किया गया है। अन्य 3 मंदिरों के चयन के लिए मंदिर के प्रमुखों से संपर्क किया जा रहा है।
डॉ. रिचा जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, पुलक जैन चेतना मंच
Created On :   4 Dec 2017 11:15 AM IST