आसमान में चला धूप छांव का दौर, दोपहर बाद कुछ देर तक हुई बारिश

Cloudy in the morning, little rain later in the afternoon
आसमान में चला धूप छांव का दौर, दोपहर बाद कुछ देर तक हुई बारिश
आसमान में चला धूप छांव का दौर, दोपहर बाद कुछ देर तक हुई बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। इसके बाद धूप निकल आई। इससे पहले शनिवार सुबह तीखी धूप के बाद दोपहर में अचानक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, तो कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ने लगीं। गरज-चमक के साथ बादलों का जमावड़ा लगा रहा। शुक्रवार की रात में भी बारिश हुई थी, जिसके असर से पारा 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रविवार को भी नागपुर जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। शुक्रवार को हुई बारिश शनिवार को 46 मिलीमीटर दर्ज की गई।

शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को यह 35.2 डिग्री सेल्सियस था। इसमें 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अौसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शुक्रवार को यह 24.5 डिग्री सेल्सियस था। इसमें 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

अनुमान : मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद लगातार तीन दिन बारिश के आसार बनते रहेंगे।

 

Created On :   6 Sept 2020 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story