संविधान बचाओ नहीं पार्टी बचाओ रैली निकाल रहे विपक्षी -CMफडणवीस

cm fadnavis raised question on Opposition save Constitution rally
संविधान बचाओ नहीं पार्टी बचाओ रैली निकाल रहे विपक्षी -CMफडणवीस
संविधान बचाओ नहीं पार्टी बचाओ रैली निकाल रहे विपक्षी -CMफडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणतंत्र दिवस के मौके विपक्षी दलों की तरफ से आयोजित संविधान बचाओ रैली पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संविधान बचाओ रैली नहीं बल्कि पार्टी बचाओ रैली थी, क्योंकि मोदी लहर में कोई इनको पूछ नहीं रहा है। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को भाजपा की तरफ से आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित कर रहे थे।

CM का गला हुआ खराब 
इस दौरान गला बैठने की वजह से मुख्यमंत्री ज्यादा नहीं बोल सके। इस पर उन्होंने कहा कि मेरा गला खराब है, इस लिए ज्यादा बोल नहीं पाऊंगा पर कोई हमारी आवाज नहीं दबा सकता। किसी में हिम्मत नहीं है हमारी आवाज को बंद कर दे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। चैत्यभूमि से निकली भाजपा की तिरंगा रैली का समापन दक्षिण मुंबई के कामगार मैदान पर हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम डा .बाबासाहेब के संविधान के प्रति निष्ठा जता रहे हैं तो विपक्षी दल अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

विपक्षी दलों को बताया पाखंड
उन्होंने कहा कि लोग समझदार हैं और विपक्षी दलों के पाखंड को अच्छी तरह समझ रहे हैं। हमारे खिलाफ 18 पार्टियां एकजुट होकर दो हजार लोगों को भी नहीं जुटा सकी। इनमें से कई दलों के पास तो एक भी MP  या MLA नहीं है। जबकि हमारी रैली में जनसागर उमड़ा हुआ है। महाराष्ट्रभर से लोग संविधान के प्रति आधार जताने यहां आए हैं। इससे राष्ट्र के प्रति हमारा प्रेम दिखाई देता है। फडणवीस ने कहा कि विपक्षी दल संविधान बचाओ के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। इसकी आड़ में वे अपनी विफलताएं छुपाना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में आने के बाद संविधान की शपथ लेकर देश को लूटने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अब तक 23 हजार करोड़ की किसान कर्जमाफी दे चुकी है। पिछले तीन वर्षों में हम महाराष्ट्र में 1 लाख करोड़ का निवेश लाने में कामयाब रहे हैं।           
 

Created On :   27 Jan 2018 4:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story