मुख्यमंत्री फडणवीस का आह्वान-चुनाव के लिए सैनिक जैसे तैयार रहें कार्यकर्ता

CM Fadnavis said that workers should ready just like as soldiers
मुख्यमंत्री फडणवीस का आह्वान-चुनाव के लिए सैनिक जैसे तैयार रहें कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री फडणवीस का आह्वान-चुनाव के लिए सैनिक जैसे तैयार रहें कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने BJP कार्यकर्ताआें से कहा है कि वे सैनिकों जैसे तैयार रहें। केंद्र व राज्य में BJP की जीत दोहराने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकुछ ठीक होते हुए भी हर समय सजग रहना चाहिए।  सेना सतत लड़ते नहीं रहती है, लेकिन लड़ाई की अनिश्चितता को देखते हुए सैनिक सदैव सजग रहते हैं। BJP कार्यकर्ताओं को भी सजग रहना होगा। स्थापना दिन के मौके पर 6 अप्रैल को मुंबई में BJP का विराट रूप दिखेगा। स्थापना दिन कार्यक्रम की तैयारी व संगठनात्मक समीक्षा के तहत शनिवार को देशपांडे सभागृह में BJP का पूर्व विदर्भ विभागीय सम्मेलन हुआ। मुख्यमंत्री इसी मौके पर बोल रहे थे। 

रैली से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ा
राज्य भर में बूथ स्तर पर शत प्रतिशत संगठन कार्य होने पर BJP ने 22 दिसंबर 2013 को मुंबई में महागर्जन रैली निकाली थी। रैली से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ा। वहीं प्रदेश BJP का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। BJP की सदस्य संख्या बढ़ी। देश में सर्वाधिक राज्यों में BJP की सरकार है। BJP के मुख्यमंत्री, मंत्री, नगरपरिषद व जिला परिषद की सत्ता है। इंदिरा गांधी के समय कांग्रेस को जितनी सफलता मिली थी, उससे भी अधिक सफल अब BJP है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP के विजय रथ को कोई रोक नहीं सकता है। 

विदर्भ से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे 
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 6 अप्रैल को मुंबई में होने वाले सम्मेलन में विदर्भ से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की प्रस्तावना विधायक सुधाकर देशमुख ने रखी। संचालन विप सदस्य अनिल सोले ने किया। आभार विधायक सुधाकर कोहले ने माना। सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले, गड़चिरोली के सांसद अशोक नेते, वर्धा के सांसद रामदास तड़स, राज्यसभा सदस्य डॉ. विकास महात्मे, महापौर नंदा जिचकार, जिप अध्यक्ष निशा सावरकर, BJP के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, विधायक विकास कुंभारे, विधायक कृष्णा खोपडे, विप सदस्य परिणय फुके, विधायक मिलिंद माने, विधायक नाना शामकुले, विधायक सुधीर पारवे, मलिकार्जुन रेड्डी, कीर्ति भांगडिया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Created On :   18 March 2018 3:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story