अयोध्या से सीएम शिंदे ने अधिकारियों को किया फोन- किसानों की मदद और बर्बाद फसल का पंचनामा करो

CM Shinde called the officials from Ayodhya
अयोध्या से सीएम शिंदे ने अधिकारियों को किया फोन- किसानों की मदद और बर्बाद फसल का पंचनामा करो
निर्देश अयोध्या से सीएम शिंदे ने अधिकारियों को किया फोन- किसानों की मदद और बर्बाद फसल का पंचनामा करो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोध्या से फोन कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेमौसमी बारिश-ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का पंचनामा यथाशीघ्र कराएं। सीएम शिंदे ने अधिकारियों से किसानों की मदद के लिए भी कहा। राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश से फसल नष्ट हो गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शिंदे ने बताया कि राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित  क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को भी जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घर पर बैठने वाले मुख्यमंत्री नहीं हैं। वह हमेशा मैदान में काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम की धरती से भरोसा देता हूं कि हमारी सरकार राज्य के हर किसान के साथ खड़ी है। एक भी किसान अकेला नहीं है। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद और प्रवक्ता संजय राऊत ने सीएम शिंदे के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। 


 

Created On :   10 April 2023 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story