नरसिंहपुर कलेक्टर का इंस्पेक्शन,अफसरों से किया जवाब-तलब

collector inspected administrative arrangements of chhindwara
नरसिंहपुर कलेक्टर का इंस्पेक्शन,अफसरों से किया जवाब-तलब
नरसिंहपुर कलेक्टर का इंस्पेक्शन,अफसरों से किया जवाब-तलब

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। संभागीय कमिश्नर के नए प्रयोग के तहत बुधवार को नरसिंहपुर कलेक्टर ने छिंदवाड़ा आकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व प्रकरणों का डाटा देखते हुए नरसिंहपुर कलेक्टर द्वारा कार्यालय कलेक्टर कक्ष का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों की जानकारी हासिल की। 

 गौरतलब है कि संभागीय कमिश्नर गुलशन बामरा द्वारा जबलपुर संभाग के कलेक्टरों से एक दूसरे जिले का निरीक्षण करवाया जा रहा है। इसी प्रयोग के तहत बुधवार को नरसिंहपुर कलेक्टर डॉ. रामराव भोंसले छिंदवाड़ा आए थे। एक दिवसीय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोंसले ने कलेक्टर कक्ष, मिनी संवाद कक्ष, कलेक्टर न्यायालय कक्ष, वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल और कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद डॉ. भोंसले ने कलेक्टर न्यायालय कक्ष में रीडर और अन्य सहयोगी कर्मचारियों से कलेक्टर न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न प्रकरणों में अपील, नजूल, माइनिंग, आपूर्ति आदि के अभिलेखों और पंजियों के साथ ही निर्णीत और प्रचलित प्रकरणों का अवलोकन किया। 

ये एक अभियान है: भोंसले

नरसिंहपुर कलेक्टर श्री भोंसले ने कहा कि राजस्व न्यायालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए एक अभियान के रूप में जबलपुर संभाग के कलेक्टर एक दूसरे के जिले में जाकर राजस्व न्यायालय की कार्यप्रणाली को देख रहे है । इस कार्यप्रणाली का बाद में अध्ययन कर राजस्व न्यायालय की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार के संबंध में कार्यवाही की जाएगी।

Created On :   19 Oct 2017 8:36 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story