- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कॉलेज प्रिंसिपल की दिनदहाड़े हत्या,...
कॉलेज प्रिंसिपल की दिनदहाड़े हत्या, कारणों का खुलासा नहीं

डिजिटल डेस्क,नागपुर। संरक्षित समझे जाने वाले सेंट्रल जेल और नीरी परिसर में शुक्रवार की सुबह एक प्रिंसिपल की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से प्रिंसिपल का गला रेत दिया। घटना से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में सनसनी मच गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- नागपुर में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या
गौरतलब है कि बजाजनगर थानांतर्गत व नरेंद्न नगर स्थित म्हाडा कालोनी निवासी मोरेश्वर वानखेडे चंद्रपुर के आर्ट्स एण्ड कामर्स कालेज में प्रिसिंपल थे। उनकी पत्नी भी लेक्चरर है। उनका एक बेटा और एक पुत्री है। सूत्रों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को तड़के करीब 4 बजे मोरेश्वर चंद्रपुर जाने के लिए घर से निकले थे। मोरेश्वर रेलवे स्टेशन पर अपना दो पहिया वाहन पार्क कर ट्रेन से चंद्रपुर के लिए निकले थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह उनकी मौत की खबर से पूरा परिवार स्तब्ध व शोक में है। मोरेश्वर के सिर तथा गले में तीन बड़े जख्म मिले हैं। इससे हमले में गंभीर रूप से घायल मोरेश्वर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- पंजाब में RSS कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
इस बीच सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मोरेश्वर के जेब से मिले पहचान पत्र से परिजनों को सूचना दी गई। घटना का पता चलते ही शहर के अन्य कॉलेजों के लोग भी उनके निवास स्थान व मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बताया जाता है कि मोरेश्वर करीब 7-8 वर्ष पहले नागपुर के ही कांग्रेस नगर स्थित धनवटे कॉलेज में बतौर लेक्चरर थे। उसके बाद वे चंद्रपुर के महाविद्यालय में बतौर प्राचार्य के रूप में काम करने लगे। अगले वर्ष उनकी रिटायरमेंट थी। इस बीच उनकी हत्या हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया व शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल हॉस्पिटल रवाना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   3 Nov 2017 3:15 PM IST