शिवाजी महाराज प्रतिमा की उंचाई तय करने बनाई समिति, राजेश मोहिते चंद्रपुर मनपा आयुक्त

Committee formed to fix height of Shivaji Maharaj statue
शिवाजी महाराज प्रतिमा की उंचाई तय करने बनाई समिति, राजेश मोहिते चंद्रपुर मनपा आयुक्त
शिवाजी महाराज प्रतिमा की उंचाई तय करने बनाई समिति, राजेश मोहिते चंद्रपुर मनपा आयुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और चबुतरे की ऊंचाई के बारे में उचित फैसला लेने के लिए दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त समिति बनाई जाएगी। इस समिति के अध्यक्ष विधान परिषद के सभापति रामराजे नाईक-निंबालकर होंगे। गुरुवार को विधान परिषद में सभापति ने खुद यह घोषणा की। सदन में कांग्रेस के सदस्य रामहरी रूपनवर ने यह मुद्दा उठाया था। रुपनवर ने कहा कि विधानभवन परिसर में स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा बहुत छोटी है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण करके फोटो खींचवाते समय पता नहीं चलता है कि प्रतिमा कहा पर है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा पूरी तरह से ढक जाती है। रूपनवर ने कहा कि विधान भवन परिसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा सबसे भव्य और ऊंची होनी चाहिए। इस पर सभापति ने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा और चबुतरे के बारे में उचित फैसला लेने के लिए समिति बनाई जाएगी। 

राजेश मोहिते चंद्रपुर मनपा आयुक्त

नागपुर महानगरपालिका के उपायुक्त राजेश मोहिते को चंद्रपुर महानगरपालिका का आयुक्त बनाया गया है। जबकि चंद्रपुर मनपा आयुक्त संजय काकडे को गुरुवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। फिलहाल काकडे प्रतिक्षा सूची में रखे गए हैं। इस संबंध में गुरुवार को नगर विकास विभाग की तरफ से शासनादेश जारी किया गया।  
 

Created On :   12 March 2020 4:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story