ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी के खिलाफ थाने में दर्ज शिकायत

Complaint in police station against Brahmarshi Shri Kumar Swami
ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी के खिलाफ थाने में दर्ज शिकायत
ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी के खिलाफ थाने में दर्ज शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लाइलाज रोगों से मुक्त कराने का दावा करने वाले ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी के खिलाफ शनिवार को मानकापुर थाने में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अनिस) ने शिकायत की। उन्हें उनके दावे पर चुनौती दी गई है। ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी नागपुर आए हुए हैं। मानकापुर स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय दु:ख निवारण महासमागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी के तरफ दावा किया गया है कि वह अपने सिद्ध मंत्रों से सभी प्रकार के लाइलाज रोगों का इलाज तो करते ही हैं, अनपढ़ को विद्वान और निर्धन को धनवान भी बना सकते हैं। यहां तक कि उनका कहना है कि भगवान गणेश साक्षात् उनमें वास करते हैं। मात्र स्पर्श से ही रोगी असाध्य रोगों से ठीक हो जाते हैं। मां दुर्गा के सिद्ध मंत्रों से कई चमत्कार कर चुके हैं। उन्हें अवार्ड प्राप्त बताया गया है। देश के कई नामी लोगों के साथ फोटो दिखाकर कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। अनिस ने ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी को यह कहकर चुनौती दी कि वह उनके पास लाइलाज रोगों से पीड़ित लोगों ले आते हैं, ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी उन रोगियों को अपने मंत्रों से ठीक करके दिखाएं। अनिस की ओर से उन्हें 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। अनिस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव हरीश देशमुख, पंकज वंजारे, छाया सावरकर, उत्तम शुल्के, निखिल मोटघरे, संजीव ढोके, सुमित उगेमुगे आदि थाने में पहुंचे थे। इस बीच शनिवार को इसकी संबंधित थाने में शिकायत की गई। मामले की सच्चाई जानने पुलिस ने आयोजकों को थाने बुलाया था। रात दस बजे तक कोई भी थाने नहीं पहुंचा। 

जांच जारी है 

निरीक्षक मानकापुर थाना वजीर शेख के मुताबिक अनिस ने शिकायत की है। मामले की सच्चाई जानने के लिए ठाकरे नामक आयोजक को थाने बुलाया गया था, लेकिन कोई भी थाने नहीं आया। रविवार तक राह देखते हैं। उसके बाद आगे के जांच की दिशा तय होगी।    

Created On :   18 Aug 2019 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story