आपस में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई कार्यकर्त्ता, फेंकी कुर्सियां

Congregational and BJP activists clashing together, throwing chairs
आपस में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई कार्यकर्त्ता, फेंकी कुर्सियां
आपस में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई कार्यकर्त्ता, फेंकी कुर्सियां

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव। नेहरू स्टेडियम जुन्नारदेव में मंगलवार को शाम 4 बजे से सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि और उनके समर्थक शामिल थे। कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पूर्व नपाध्यक्ष पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप लगाया। इस बात को लेकर पूर्व नपाध्यक्ष आदर्श शर्मा और ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनश्याम तिवारी के बीच जमकर बहस हो गई और दोनों दलों के समर्थकों ने कुर्सियां फेंकनी प्रांरभ कर दी।
घायल हुए नपाध्यक्ष
इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता की उछाली हुई लकड़ी पूर्व नपाध्यक्ष आदर्श शर्मा से कानों से टकरा गई और उनकी बाली निकल गई और कान से रक्तस्राव होने लगा। जिसके बाद हालात ओर बिगड़ गए और भाजपा समर्थक कांग्रेसियों से भिड़ गए।   दोनों दलों़ के पदाधिकारियों ने किसी तरह इस विवाद को सुलझाया। इस घटना के बाद दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने जुन्नारदेव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व नपाध्यक्ष आदर्श शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, सुबोध राय और धनश्याम तिवारी की शिकायत पर पूर्व नपाध्यक्ष आदर्श, पार्षद शंकरलाल सेन, दर्शन मिगलानी, शशिकांत मालवीय पर भादवि की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सही वक्त आने पर कांग्रेस सामने लाएगी चेहरा- छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि सही वक्त आने पर कांग्रेस चेहरा सामने लाएगी। कांग्रेस के पास एक नहीं कई चेहरे हैं। प्रदेश में सीएम केंडीडेट घोषित न किए जाने के मीडिया के सवाल पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आने वाला चुनाव लड़ा जाएगा।

गुटबाजी के सवाल पर कहा कि सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की चर्चाओं को लेकर श्री कपूर ने कहा कि उपचुनावों में हार से भाजपा घबरा गई है। ऐसे में कोई वे कोई भी निर्णय ले सकते हैं। कांग्रेस दोनों ही परिस्थितियों को लेकर तैयार है। टिकट के फार्मूले को लेकर उन्होंने कहा कि मजबूत और चुनाव जीत सकने वाले चेहरों को कांग्रेस प्रत्याशी बनाएगी।

 

 

Created On :   28 March 2018 1:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story