कांग्रेस के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राऊत ने दिया इस्तीफा

Congress ACC morcha president Nitin Raut resigns from post
कांग्रेस के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राऊत ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राऊत ने दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने इस्तीफे सौंपने के क्रम में सोमवार को पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राऊत ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले भी अपने पद का इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप चुके है।

डॉ राऊत ने राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे में कहा है कि उन्होंने हम सबको जवाबदेही का मार्ग दिखाया है। पार्टी ने मुझ पर विश्वास दिखाते हुए एससी विभाग की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में अथक प्रयास के बावजूद पार्टी पीछे छूट गई। इसके लिए वे अपने आप को जिम्मेदार समझते है।

राऊत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छह महीने पहले से एससी विभाग की पूरी टीम चुनाव में जुट चुकी थी, लेकिन एससी विभाग की ओर से भी कोई खास नतीजे देने में नाकामयाब रहे। इसके विश्लेषण से यह बात उजागर होती है कि संगठन में समस्या है। लिहाजा वे अपने पद से त्यागपत्र दे रहे है। 

इस्तीफे में उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर पार्टी के लिए काम किया। कांग्रेस ओबीसी सेल के पदाधिकारियों ने भी जनता के बीच काम किया । लेकिन चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए। निश्चित ही संगठन में कहीं कोई कमी रह गई है। व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

इस्तीफे के बाद राऊत अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से भी मिले। उन्होंने कहा  कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में ही काम करना चाहता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विरोध में उनकी भूमिका देशहित में हैं। देश में समता, बंधुत्व की राजनीति की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय दिलाने का एक तरह से अभियान चलाया है। उनके नेतृत्व में ही देश आगे बढ़ेगा। 

Created On :   1 July 2019 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story