आरएसएस और भाजपा को उसी के तरीके से जवाब देने के मूड में कांग्रेस, महिलाओं को दी जा रही है ये खास ट्रेनिंग

Congress giving training women to prepare in oppose of BJP and RSS
आरएसएस और भाजपा को उसी के तरीके से जवाब देने के मूड में कांग्रेस, महिलाओं को दी जा रही है ये खास ट्रेनिंग
आरएसएस और भाजपा को उसी के तरीके से जवाब देने के मूड में कांग्रेस, महिलाओं को दी जा रही है ये खास ट्रेनिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनुवादी विचारधारा की तस्वीर उजागर करने के दावे के साथ कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा के विरोध महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरु कर दिया है। याेजना है कि संघ- भाजपा की ओर से वैचारिक व राजनीतिक स्तर पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया जाए। इस अभियान के तहत जिला व तहसील स्तर पर महिलाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने संबंधी विविध विषयों की जानकारी देने के साथ वक्तव्य कला का पाठ सिखाया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं की कार्यकर्ता के अलावा विविध प्रोफेशनल्स के नेतृत्च में भी संगठन कार्य करने की तैयारी है। बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से वर्धा मार्ग स्थित प्रगति सभागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की राष्ट्रीय समन्वयक नूरी खान, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चारुलता टोकस के अलावा अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण का कार्य कर रहे इरफान खान व मनीष तिवारी ने भी विविध विषयों पर महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कांग्रेस का इतिहास, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में योगदान के अलावा सत्ता में रहकर किए गए कार्याें की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने काे भी कहा। बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य में 2 फरवरी को कोंकण क्षेत्र से प्रशिक्षण अभियान शुरु हुआ। पुणे, नाशिक के बाद पांचवे चरण में नागपुर में विदर्भ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है। संगठित व असंगठित श्रमिकों को न्याय दिलाने के अभियान को विशेष प्राथमिकता के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की राज्य समन्वयक संगीता धांेडे, विदर्भ प्रमुख शिल्पा जवादे, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष प्रज्ञा बड़वाइक, जिला ग्रामीण अध्यक्ष तक्षशीला वागधरे, ऋचा जैन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों को संघ व भाजपा के इतिहास का पाठ

कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों को संघ व भाजपा के इतिहास के बारे में कांग्रेस अपने तरह से जानकारी दे रही है। प्रशिक्षण शिविर में पुस्तिका के अलावा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। बताया गया कि 1990 के दशक में कांग्रेस कमजोर होने से भाजपा सक्षम होती गई। संघ भाजपा की ओर से जनता को कांग्रेस व हिंदुत्व के मामले में भ्रमित किया जा रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में संघ का योगदान, भारत छोड़ो आंदोलन में संघ व हिंदू महासभा की भूमिका,महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध, महात्मा गांधी के हत्या को लेकर संघ व भाजपा की ओर से िगनाये जानेवाले कारण के अलावा संघ व भाजपा की नीति का व्यापक तरीके से वर्णन किया गया है। जवाहरलाल नेहरु से लेकर राष्ट्रवाद के मामले में संघ के विचारों को कांग्रेस अपने तरीके से समझा रही है।

विदर्भ कांग्रेस की आवश्यकता नहीं-टोकस

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चारुलता टोकस ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। यहां विदर्भ कांग्रेस बनाने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश कांग्रेस को विदर्भ से नेतृत्व मिलता रहा है। नागपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने कहा िक चुनाव के समय टिकट के लिए इस तरह के दौरे होते रहते हैं। टोकस के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संगठन में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए सहायता कर रहे हैं। विविध चुनावों में महिलाओं को जीतने की स्थिति में लाने लायक बनाया जा रहा है। संगठन कार्य के लिए महिला नेताओं को जिला स्तर पर वाहन व अन्य आवश्यक सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निवेदन संगठन की ओर से किया जाएगा। 
 

महिला आरक्षण के बारे में नीयत ठीक नहीं थी - खान

कांग्रेस महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम की राष्ट्रीय समन्वयक नूरी खान ने कहा है कि महिलाओं के नेतृत्च को लेकर सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला लंबित रह गया है। साफ हुआ है कि महिला आरक्षण के बारे में कुछ दलों व लोगों की नीयत ठीक नहीं थी। विविध अड़चनों के बाद भी महिलाओं ने सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। 
 

Created On :   6 Feb 2019 3:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story