- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में...
केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में कांग्रेस ने पुतला फूंका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बीच सड़क मोर्चा खोल दिया। संविधान चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने उन्हे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथा-पाई भी हुई। माहौल गर्माता देख काफी संख्या में मौजूद पुलिसक्रियों ने मोर्चा संभाल लिया।
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी के वक्त वहां भगदड़ जैसा माहौल बन गया था। महंगाई को लेकर शहर कांग्रेस आक्रामक हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने किया। नारेबाजी और भाषण के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया। करीब 15 मिनट तक रास्ता रोको प्रदर्शन से यातायाता बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार जनभावनाओं का ध्यान नहीं रख रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने से नागरिक परेशान हैं।
आश्वासन पूरे करने की क्षमता नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में जनता को दिए आश्वासन पूरे करने की क्षमता नहीं है। जिसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केवल जुमला मानते हैं। इससे दोनो सरकारों की वास्तविकता सामने आ गई है। कांग्रेस के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव अधिक होने के बाद भी देश में पेट्रोलियम पदार्थों का दाम नियंत्रित था। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल का दाम कम होने पर भी 80 रुपए प्रति लीटर के दाम पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। सरकार को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।
विरोधियों ने किया किनारा
शहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में असंतुष्ट गुट के कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। यहां तक कि मनपा के नेता प्रतिपक्ष तानाजी वनवे भी विरोध प्रदर्शन से दूर रहे। जब्कि उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। सोमवार को ही उत्तर नागपुर में नगरसेवक बंटी शेलके के नेतृत्व में मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। बीएचयू विद्यार्थियों के मामले को लेकर उस प्रदर्शन में कुछ नगरसेवक शामिल थे।
Created On :   26 Sept 2017 7:31 PM IST