राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सेवादल का चक्का जाम

Congress Seva Dals traffic jam in protest against EDs action on Rahul Gandhi
राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सेवादल का चक्का जाम
प्रदर्शन राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सेवादल का चक्का जाम

डिजिटल डेस्क, वाशिम. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सासंद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई व पूछताछ के निषेधार्थ शुक्रवार 17 जून को वाशिम में कांग्रेस सेवादल की ओरसे स्थानीय पुलिस स्टेशन के समक्ष चक्का जाम अंदोलन किया गया। इस बीच पुलिस ने 200 से 300 आंदोलनकारी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर बाद में रिहा भी कर दिया।कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डा. विशाल सोमटकर के नेतृत्व में शुक्रवार को किए गए चक्का जाम अंदोलन में सेवादल के साथही कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक अमित झनक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एड. दिलीप सरनाईक, सचिव दिलीप भोजराज, जिला परिषद सदस्य वैभव सरनाईक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजूभाऊ चौधरी, कांग्रेस अ.ज. प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एड. पी. पी. अंभोरे, महिला कांग्रेस की नंदा गणोदे, किसनराव मस्के, पूर्व जिप अध्यक्ष अरविंद पाटिल इंगोले, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डा. विशाल सोमटकर, यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संतोष ढोबले, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव जावेद परवेज़, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी सहकार विभाग के उपाध्यक्ष संजय राजगुरु, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सावध, वाशिम तहसीलाध्यक्ष निवास मुसले, मंगरुलपीर तहसीलाध्यक्ष शांताराम कालापाड, कारंजा तहसीलाध्यक्ष अमोल घुले, मालेगांव तहसीलाध्यक्ष भगवानराव देवढे, मंगरुलपीर शहराध्यक्ष आज़म भाई, वाशिम शहराध्यक्ष अब्दुल आकीब, संजयराव देशमुख लिंगा, विधानसभा अध्यक्ष मंगेश बारड, जिला महासचिव चेतन सूर्वे, तुषार ढोबले, निसार टेलर, रहेमान पेंटर, गणेश कांबले, गजानन बाजड, इरफान भाई, जयंत मानमोठे, आशीष आघमकर, योगेश कढणे, संतोष राजगुरु समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी तादाद में उपस्थित रहे। शहर पुलिस ने आंदोलनकारी 200 से 300 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर बाद में रिहा भी कर दिया। डा. सोमटकर ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष नाना पटोले तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विलासराव औताडे के आदेशानुसार वाशिम जिला कांग्रेस कामिटी के अध्यक्ष विधायक अमित झनक के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का हिटलरशाही पद्धति से उपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सांसद राहुल गांधी को बिलावजह परेशान कर उनका मनोबल ढहाने का प्रयास किए जाने के निषेधार्थ रास्ता रोको आंदोलन किया गया। 

Created On :   18 Jun 2022 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story