BJP-RSS के द्वेषपूर्ण अभियान के खिलाफ लड़ना होगा-सोनिया गांधी

Congress workers need to be trained to face BJP and RSS propaganda campaign: Sonia
BJP-RSS के द्वेषपूर्ण अभियान के खिलाफ लड़ना होगा-सोनिया गांधी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को सलाह BJP-RSS के द्वेषपूर्ण अभियान के खिलाफ लड़ना होगा-सोनिया गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देने की हिदायत देते हुए कहा कि हमें लोकतंत्र, संविधान और कांग्रेस की विचारधारा की रक्षा करने के लिए झूठे प्रचार की पहचान कर उसका मुकाबला करना जरुरी है। इसलिए हमें वैचारिक रुप से भाजपा-आरएसएस के द्वेषपूर्ण अभियान के खिलाफ भी संघर्ष शुरु करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें इस लड़ाई को जीतना है तो हमें दृढ विश्वास के साथ ऐसा करके लोगों के सामने उनके झूठ का प र्दाफाश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास इस बात का गवाह है कि अगर किसी संगठन को अन्याय और असमानता के खिलाफ सफल होना है, अगर उसे हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की प्रभावी रुप से हिमायत करनी है तो उसे जमीनी स्तर पर व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को पार्टी के महासचिवों, सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इश दौरान उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए यह बाते कहीं। आज हुई बैठक का एजेंडा पार्टी के सदस्यता अभियान, महंगाई को लेकर शुरु होने वाले जन-जागरण अभियान और कुछ राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसबा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करना था। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासिचव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव वेणुगोपाल उपस्थित थे। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, प्रभारी एच के पाटील भी शामिल हुए। गौरतलब है कि पिछले 16 अक्टूबर को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम तय करने के साथ ही यह निर्णय लिया गया था कि आगामी एक नवंबर से कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी, जो अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। इसके साथ ही फैसला हुआ था कि 14 से 29 नवंबर के बीच महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

Created On :   26 Oct 2021 4:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story