- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कांग्रेस का उपवास आंदोलन, बड़े नेता...
कांग्रेस का उपवास आंदोलन, बड़े नेता आंदोलन से दूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में बढ़ रहे जातीय तनाव और दलितों पर हो रहे अन्याय-अत्याचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने देशभर में उपवास आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नागपुर के संविधान चौक पर शहर व जिला कांग्रेस ने संयुक्त रुप से उपवास आंदोलन किया गया। हालांकि अत्याचार के खिलाफ आयोजित आंदोलन में फिर गुटबाजी साफतौर पर दिखी। मुत्तेवार व ठाकरे गुट द्वारा आयोजित इस आंदोलन में नितीन राऊत और अनीस अहमद सहित उनके समर्थक दूर ही रहे। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन राऊत भंडारा जिले में आयोजित उपवास आंदोलन में शामिल हुए। अनीस अहमद फिलहाल कहीं नजर नहीं आए। मनपा में प्रतिपक्ष नेता तानाजी वनवे और पूर्व सांसद गेव आवांरी भी नदारद दिखे। नागपुर जिले में कांग्रेस के एकमात्र विधायक सुनील केदार भी दूर ही रहे। जिससे गुटबाजी फिर एक बार सामने आयी।
शामिल हुए ये नेता
सोमवार को शाम तक चलने वाले इस आंदोलन में पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंदऱ् मुलक व अन्य पदाधिकारी व नगरसेवक उपस्थित थे। विकास ठाकरे व राजेंद्र मुलक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गलत निर्णय लिए है। जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस ने उपवास शुरू किया है। इस आंदोलन के माध्यम से देश की जनता को जागरुक करने का पऱ्यास किया जा रहा है। ठाकरे व मुलक ने कहा कि नागपुर जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। जो कांग्रेस प्रेमी होगा, वह आंदोलन में शामिल होगा। आंदोलन में प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे, विशाल मुत्तेमवार, उमाकांत अग्निहोत्री, पऱ्शांत धवड, त्रिशरण सहारे, नरेश गावंडे आदि उपस्थित थे।
नहीं थम रही गुटबाजी
उल्लेखनीय है कि नागपुर में कांग्रेस के दो गुट हैं इन्हें एकजुट करने के उद्देश्य से राहुल गांधी तक मामला पहुंचा था। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उम्मीद थी कि कांग्रेसी एकजुट होकर पाार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे लेकिन कांग्रेस का कलह अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Created On :   9 April 2018 2:54 PM IST