राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द मामला - संकल्प सत्याग्रह के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र का विरोध जारी रहेगा

Congresss protest under Sankalp Satyagraha, opposition to Center will continue
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द मामला - संकल्प सत्याग्रह के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र का विरोध जारी रहेगा
राजनीति राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द मामला - संकल्प सत्याग्रह के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र का विरोध जारी रहेगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को कांग्रेस ने संकल्प सत्याग्रह के तहत केंद्र सरकार का विरोध किया। मुंबई में कांग्रेस दफ़्तर पर नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे रहे। इस सत्याग्रह में पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, बाला साहेब थोरात और भाई जगताप भी मौजूद रहे। 

कांग्रेस विधायक थोरात ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। थोरात ने कहा कि विपक्ष की आवाज संसद के भीतर और बाहर दबाई जा रही है। हमारे नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला कर रहे थे। यही कारण रहा कि उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। थोरात ने कहा कि देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है।

सब देख रही जनता
पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली है तभी से ना केवल विपक्ष को दबाने का काम किया गया है बल्कि सरकारी कंपनियां भी एक ही व्यक्ति को बेची जा रहीं।  जनता सब देख रही है। पीएम मोदी के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं है। 

मतदाता सिखाएंगे सबक
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने पुणे की कस्बा सीट जीत कर यह दिखा दिया है कि राज्य के मतदाता आगामी चुनाव में बीजेपी और शिंदे गुट को सबक सिखाएगी।

उधर, नागपुर में संकल्प सत्याग्रह के दौरान अचानक बारिश होने लगी। बरसात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं डिगा सकी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की  नीति के खिलाफ हैं। 

क्या है मामला
राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने पीएम मोदी पर दिए गए बयान के चलते दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी सांसदी रद्द कर दी गई। कांग्रेस पूरे देश में संकल्प सत्याग्रह आंदोलन कर रही है।
 

Created On :   26 March 2023 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story