रूसी वैक्सीन स्पूतिक की खेप पहुंची मुंबई, भारत को मिली एक करोड़ खुराक 

Consignment of Russian Vaccine Sputik reached Mumbai, India received one crore doses
रूसी वैक्सीन स्पूतिक की खेप पहुंची मुंबई, भारत को मिली एक करोड़ खुराक 
रूसी वैक्सीन स्पूतिक की खेप पहुंची मुंबई, भारत को मिली एक करोड़ खुराक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीके के लिए परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक भी अब लोगों के लिए उपलब्ध है। महानगर के मुंबई सेंट्रल स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन लगाई जा रही है। फिलहाल स्पूतनिक की दो खुराक के लिए 21 दिनों का अंतर रखा गया है। वॉकहार्ट अस्पताल में लोगों को पहले से कोवैक्सीन और कोवीशील्ड दिया जा रहा था। इन दो टीकों के साथ अब लोगों के सामने तीसरी विकल्प भी उपलब्ध है। 

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कोविन ऐप पर पंजीकरण के बाद सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टीके लगाए जा सकते हैं। वॉकहार्ट अस्पताल के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ पराग रिंदानी ने बताया कि अस्पताल में पिछले दो दिनों से लोगों के लिए स्पूतनिक वैक्सीन उपलब्ध है। दोनों आयुसमूह के लिए फिलहाल कोविन के जरिए स्पूतनिक वैक्सीन के 200 अपाइंटमेंट बुक कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड से बचने के लिए फिलहाल टीकाकरण ही एकमात्रा उपाय है इसलिए हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके। मार्च 2022 तक 360 मिलियन भारतीयों को रूसी वैक्सीन स्पुतनिक की खुराक मिल जाएगी। दुनियाभर में 20 मिलियन लोगों को स्पूतनिक का पहला टीका लग चुका है। इस महीने भारत को स्पूतनिक की एक करोड़ खुराक मिली है। 

 

Created On :   13 July 2021 2:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story