साप्ताहिक बाजार को लेकर विवाद बढ़ा, महिलाओं की हाथापाई

Controversy over weekly market women scuffle
 साप्ताहिक बाजार को लेकर विवाद बढ़ा, महिलाओं की हाथापाई
 साप्ताहिक बाजार को लेकर विवाद बढ़ा, महिलाओं की हाथापाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण नागपुर के रामेश्वरी स्थित काशीनगर परिसर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को लेकर कुछ दुकानदार महिलाएं और वहां रहने वाली महिलाएं आमने-सामने आ गईं। बात बढ़ी तो महिलाओं में हाथापाई तक होने लगी। इस दौरान वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर अजनी पुलिस भी पहुंची। पुलिस की मध्यस्थता के चलते मामला शांत हो गया। अजनी पुलिस ने दोनों पक्षों के तकरीबन 10-12 लोगों को धारा 149 के तहत नोटिस दिया है, इसमें कुछ दुकानदार महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हैं।  

बताया जाता है कि यह बाजार मनपा की जगह पर लगता था। इस बाजार को मनपा ने कई बार हटाया भी है। स्थानीय नागरिकों और सब्जी विक्रेता महिलाओं के बीच शाब्दिक बहस होने के बाद विवाद गहरा गया। रामेश्वरी की तरह जाफरनगर में कुछ समय पहले बाजार हटाए जाने की कार्रवाई की गई थी। इसके पहले मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते ने शहर के 62 साप्ताहिक और अनियमित बाजारों पर कार्रवाई कर चुका है। सोमवार को काशीनगर में सम्राट अशोक कॉलोनी काशीनगर रहिवासी कृति समिति व सम्राट अशोक कॉलोनी बुद्ध विहार समिति, स्थानीय नागरिकों ने यहां लगने वाले साप्ताहिक सोमवार बाजार में दुकानदारों काे बैठने नहीं दिया।

खुलासा: दाऊद के गैंग को मिली थी अजमल कसाब को मारने की सुपारी

सुबह से ही क्षेत्र की महिलाएं डटी हुई थीं। शाम होते ही कुछ महिला दुकानदारों ने दुकानें लगाने की फिर कोशिश की। इस दौरान स्थानीय महिलाएं और दुकान लगाने वाली महिलाएं भिड़ गईं। उसके बाद अजनी पुलिस और मनपा के कुछ कर्मचारी भी वहां पहुंचकर मामला शांत कराने में जुट गए। इस दौरान सम्राट अशोक कॉलोनी काशीनगर रहिवासी कृति समिति की अनिता कांबले, सुनीता मगरे, संध्या पाटील, अंकिता पाटील, ज्योति झोडापे, भूपेंद्र बोरकर, डॉ. मधुकर मून, रोशन शेंडे, सोनू उपासक, अमित उपासक, अर्जुन चव्हाण, राहुल येन्नावार आदि नागरिकों ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया।

महापौर से बाजार हटाने की मांग
स्थानीय नागरिकों ने महापौर संदीप जोशी से मुलाकात कर इस बाजार को हटाने की मांग की थी। इस समस्या को लेकर कई बार निवेदन दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल पाया है। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने अनधिकृत साप्ताहिक बाजारांे पर कार्रवाई शुरू की। काशीनगर का यह बाजार भी अनधिकृत है। ऐसी जानकारी क्षेत्रवासी देते हैं। 
 

Created On :   18 Feb 2020 5:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story