- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दिवाली पर चलेंगी एसटी की स्पेशल...
दिवाली पर चलेंगी एसटी की स्पेशल बसें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसटी महामंडल ने दिवाली पर यात्रियों के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह बसें 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक विभिन्न शहरों के लिए 2 हजार फेरियां लगाएंगी। पुणे से नागपुर के लिए 4 स्पेशल बसें दौड़ेंगी। स्पेशल बसों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। 20 दिन तक नागपुर विभाग में बसें प्रतिदिन 100 फेरियां अतिरिक्त लगाएंगी। यहां से काफी लोग पुणे में नौकरी करते हैं और छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसलिए पुणे-नागपुर की बसों में भीड़ ज्यादा होती है। एसटी की कम बसें होने से यात्री निजी बसों की ओर रुख करते हैं। जहां मनमाना किराया देना पड़ता है। 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन पुणे से नागपुर के लिए 4 स्पेशल बसें पुणे से शाम को 5, 6, 7 और 8 बजे यात्रियों को नागपुर की ओर लाएंगी। प्रतिदिन नागपुर से दो नागपुर-पुणे बसें चलाई जा रही हैं। लॉकडाउन के कारण एसटी महामंडल को काफी घाटा उठाना पड़ा है। ऐसे में त्योहारों से महामंडल अपना घाटा कम करने का प्रयास कर रहा है। त्योहारों को छोड़ दिया जाए, तो अभी भी महामंडल को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिससे राजस्व पर असर पड़ रहा है।
Created On :   24 Oct 2021 5:15 PM IST