बांग्लादेशी डकैत को जबलपुर लाएगी कुन्नूर पुलिस, कई डकैतियों का होगा खुलासा 

Coonoor police will bring Bangladeshi dacoit to Jabalpur, many robberies will be revealed
बांग्लादेशी डकैत को जबलपुर लाएगी कुन्नूर पुलिस, कई डकैतियों का होगा खुलासा 
बांग्लादेशी डकैत को जबलपुर लाएगी कुन्नूर पुलिस, कई डकैतियों का होगा खुलासा 


डिजिटल डेस्क जबलपुर। जबलपुर एवं कटनी में आधा दर्जन डकैतियों को अंजाम देने वाले बांग्लादेशी डकैतों के बारे में खुलासा हुआ है कि उनके आधा  दर्जन सदस्य इस समय जेल की हवा खा रहे हैं। अब तक दो सदस्य मनिक सरकार उर्फ मोटू और इलियास के बारे में ही जानकारी मिल सकी थी। अब जानकारी मिली है तीसरा डकैत आलमगीर भी पकड़ा जा चुका है। इनके अलावा इसी गिरोह के तीन और सदस्यों के एर्नाकुलम में गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है।
जबलपुर से  कुन्नूर गई टीम वापस लौट आई है। वहाँ की पुलिस ने कहा है कि वे खुद मोटू सरकार को लेकर जबलपुर आएगी। उन्हें 20 फरवरी को लेकर आना था, लेकिन कुन्नूर पुलिस अभी तक मोटू को लेकर नहीं आई है। दूसरे नम्बर के डकैत इलियास का भी प्रोडक्शन वारंट लिया गया है और उसे 5 मार्च को लाया जायेगा। डकैत मोटू सरकार एवं इलियास को जबलपुर लाने के बाद यहाँ पर की गई डकैतियों के बारे मेें जानकारी हासिल की जायेगी। इसके साथ ही उनसे डकैती का माल भी बरामद करने की कोशिश की जायेगी। आरोपियों ने डकैती का सोना बांग्लादेश में बेचे जाने की बात कही है। 

Created On :   21 Feb 2020 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story