- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कर्ज के बदले महिला किसान से रिलेशन...
कर्ज के बदले महिला किसान से रिलेशन बनाने कहा, थाने में दर्ज कराई शिकायत

डिजिटल डेस्क, दारव्हा(यवतमाल)। दारव्हा तहसील की नायगांव निवासी महिला किसान से कर्ज के नाम पर सोसाइटी के गुटसचिव ने शरीर संबंध बनाने की मांग की। इस बारे में महिला किसान पूरे सबूतों के साथ दारव्हा पुलिस थाने पहुंंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इस समय सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे, जिसके चलते कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया। आरोपी का नाम नायगांव के कार्यकारी सहकारी सोसाइटी के गुटसचिव दादाराव इंगोले बताया जा रहा है।
पूरक व्यवसाय करना चाहता है किसान परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसान नायगांव सोसाइटी से खेती के लिए कर्ज लेती थी। खेती के साथ दूध का व्यवसाय शुरू करने के लिए उसे और पैसों की जरूरत थी। जिससे उसने सचिव दादाराव इंगोले को दुग्धव्यवसाय के लिए 5 लाख रुपए कर्ज मांगा। इसके लिए गुट सचिव दादाराव इंगोले ने 6 माह पूर्व पीड़ित महिला को कागजात लेकर आने के लिए कहा। कागजात देने के बावजूद कर्ज देने के लिए गुट सचिव दादाराव इंगोले टालमटोल का रवैया अपनाया।
पीड़ित महिला ने 15 जनवरी को दादाराव इंगोले से कर्ज के संदर्भ में स्पष्ट तौर से बताने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया कि तुम मेरा काम करो मैं तुम्हारा काम करुंगा। पीड़िता को पहले बात समझ नहीं आई। पीड़िता ने साफ शब्दों में बात कहने को कहा, जिस पर गुट सचिव ने सीधे शरीर सुख की मांग की। पीड़िता ने घर जाकर यह बात अपने पति को बताई। उन्होंने शिकायत करने से पहले सबूत के तौर पर दादाराव इंगोले से बीते कुछ दिनों में फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड की गई। गुटसचिव दादाराव इंगोले से फोन पर हुई रिकॉडिंग की सीडी के साथ पीड़ित महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। गांव के लोगों को यह बात पता चलते ही काफी रोष निर्माण हो गया। सभी ने गुटसचिव के खिलाफ आवाज उठाई है।
थाने में शिकायत आयी है
महिला किसान से खेती संलग्न व्यापार कर्ज के बदले शरीर सुख मांगने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिस पर अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
( रीता उइके, थानेदार, दारव्हा )
Created On :   3 July 2018 1:00 PM IST