कोरोना : नागपुर में दो दिन के अंदर 109 मौतें, 3420 नए मरीज, जानिए - विदर्भ के दूसरे शहरों की स्थिति

Corona: 109 deaths in two days, 3420 new patients found in Nagpur
कोरोना : नागपुर में दो दिन के अंदर 109 मौतें, 3420 नए मरीज, जानिए - विदर्भ के दूसरे शहरों की स्थिति
कोरोना : नागपुर में दो दिन के अंदर 109 मौतें, 3420 नए मरीज, जानिए - विदर्भ के दूसरे शहरों की स्थिति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार दो दिन में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही 3000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार पार पहुंच गया है। गुरुवार को होने वाली 64 मृत्यु अब तक की 24 घंटे में सबसे ज्यादा है। गुरुवार को 1717 और शुक्रवार को 1703 मरीज मिले। कुल 3420 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 341, मेडिकल से 284, एम्स से 144, माफसू से 216, नीरी से 76, निजी लैब से 1524 और एंटीजन से 835 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 613 ग्रामीण, 2858 शहर और 7 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 60593 हो गए हैं। दो दिन में 109 लोगाें की मौत हुई है। गुरुवार को 64 और शुक्रवार को 45 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 22 ग्रामीण, 80 शहर और 7 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 1935 हो चुकी है। दो दिन में 4469 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। गुरुवार को 1445 और शुक्रवार को 3024 स्वस्थ हुए। शुक्रवार को अब तक के सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर कुल 48396 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 26904 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 79.87 प्रतिशत पहुंच चुकी है।

यवतमाल में 18 मृत, 354 पॉजिटिव 

यवतमाल जिले में गुरुवार और शुक्रवार तक कुल 48 घंटे में 18 संक्रमितों की मौत हो गई तथा 354 नए मरीज पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 6754  हो गई है। यहां अब तक 192 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

चंद्रपुर में 597 संक्रमित, 16 की मौत

चंद्रपुर जिले में बीते 48 घंटे में कोरोना से 597 लोग संक्रमित पाए गए तथा 16 मरीजों की मौत भी हो गई। यहां अब तक कुल 105 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7279 हो गया है। चंद्रपुर के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. मनोहर आनंदे की भी नागपुर में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। 

वर्धा में 13 की मौत

वर्धा जिले में बीते 48 घंटों में कोरोना के 285 नए मरीज मिले जबकि 13 लोगों की मौत भी हो गई।  अब तक यहां 3158 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 79 की मौत हो चुकी है।

भंडारा में आठ की मौत

भंडारा जिले में बीते 48 घंटे में कोरोना से आठ मौतें हुईं  तथा 377 संक्रमित पाए गए। इसी के साथ जिले में अब तक कुल 3564 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं और 79 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


अमरावती में 5 की मृत्यु

अमरावती जिले में गुरुवार और शुक्रवार तक कुल 48 घंटों में कोरोना संक्रमण के 674 नए मरीज पाए गए तथा 5 मरीजों की मृत्यु हो गई। यहां अब तक 10347 संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि 223 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गड़चिरोली में बढ़े 114 मरीज 

गड़चिरोली में बीते 48 घंटे में 114 नए मरीज पाए गए तथा एक महिला की मृत्यु हो गई। इसी के साथ यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,869 पहुंच गई है तथा मृतकों की कुल संख्या 8 हो गई है। 

गोंदिया में मिले 282 मरीज  

गोंदिया जिले में बीते 48 घंटे में कोरोना के कुल 282 मामले सामने आए। अब तक यहां कुल 4,122 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

अकोला में 11 मृत, 308 संक्रमित

अकोला में गुरुवार व शुक्रवार को दो दिनों में जिले में 200  तथा 108 मरीजों को मिलाकर संक्रमितों की तादाद 308 से बढ़ी है। अब जिले में कुल मरीज 6,275 हो गए हैं। दो दिनों में 11 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। जिससे मरने वालों की कुल संख्या 203 हो गई है। अबतक 4,672 मरीज ठीक भी हो चुके हैं तथा 1,390 एक्टिव मरीज अस्पताल में हैं।

बुलढाणा में 93 संक्रमित मरीज 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 93 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,597 तथा मृतकों का आंकड़ा 69 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 76 मरीजों के ठीक होने के बाद अबतक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,413 हो गई है। 1,115 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम में 2 मृत, 109 संक्रमित 

वाशिम में गुरुवार-शुक्रवार को 109 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। दो मरीजों की मौत हो गई है। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,161 तथा मृतकों की संख्या 51 हो गई है। जिले के विविध कोविड केयर सेंटरों में 835 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 136 मरीज ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 2,327 पर पहुंच गई है। 


 

 
 

Created On :   18 Sep 2020 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story