CORONA : नागपुर में 20 नए पॉजिटिव- एक भी मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: 20 new positives in Nagpur - not a single death, know - latest figures of Vidarbha
CORONA : नागपुर में 20 नए पॉजिटिव- एक भी मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में 20 नए पॉजिटिव- एक भी मौत नहीं, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दिन 8427 सैंपलों की जांच की गई। 20 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इस समय जिले में 150 एक्टिव मरीज है। 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। जिले में रिकवरी दर 98.08 फीसदी हो चुकी है। 8427 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 7200 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 1227 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। इनमें से 8407 सैंपल निगेटिव व 20 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव में शहर के 16 और ग्रामीण के 4 का समावेश है। इसके साथ ही जिले के कुल कोरोनाबाधितों की संख्या 477270 हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी दर 98.08 फीसदी हो चुकी है। इस दिन कुल 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। इसमें शहर के 19 और ग्रामीण के 6 शामिल है। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होनेवालों की संख्या 468089 हो चुकी है। इनमें शहर के 327613 और ग्रामीण के 140476 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 150 है। इनमें शहरके 137 और ग्रामीण के 13 शामिल है। सरकारी व निजी अस्पतालों समेत कोविड केयर सेंटर में 127 मरीज भर्ती है। वहीं 23 मरीज होम आइसोलेट है। इस समय मेडिकल में 33, मेयो में 5, एम्स में 6, आईजीआर डीसीएचसी में 1 मरीज भर्ती है। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती है।

सात जिलों में मिले 75 संक्रमित, 1 ने गंवाई जान

विदर्भ में धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। गुरुवार को सात जिलों में कुल 75 लोग संक्रमित पाए गए तथा चंद्रपुर में 1 व्यक्ति कोरोना से जीवन की जंग हार गया। गुरुवार को अमरावती जिले में कोरोना के 26 नए मरीज पाए गए, 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में 8 संक्रमित पाए गए तथा 2 लोग स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में 2 लोग पॉजिटिव पाए गए और 3 ने कोरोना को मात दी। चंद्रपुर जिले में 20 लोग स्वस्थ हुए तथा 18 लोग संक्रमित पाए गए। 1 व्यक्ति की मृत्यु भी हुई। गड़चिरोली जिले में 13 लोगों ने कोरोना को मात दी तथा 14 लोग संक्रमित पाए गए। गोंदिया जिले में 5 लोग संक्रमित पाए गए और 4 लोग स्वस्थ हुए। भंडारा जिले में 1 मरीज ठीक हो गया तथा 2 नए मरीज पाए गए। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में लगातार दूसरे दिन कोई नई मौत नहीं, 39 नए संक्रमित

अकोला जिले में गुरुवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब तक कुल संक्रमित 57,664 हो गए हैं। किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई, अलबत्ता 70 लोग डिस्चार्ज किए जाने से अब तक 56,430 स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 1,130 पर स्थिर है। 104 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 13 नए संक्रमित पाए जाने से अब कुल मरीजों की संख्या 87,064 हो चुकी है। किसी नए मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 664 पर स्थिर रहीं। 71 स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 86,269 हो गई है। 118 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

वाशिम जिले में गुरुवार को 16 नए संक्रमित पाए जाने से मरीजों की संख्या 41,531 हो गई है। गत दिनों जिले के बाहर हुई एक संक्रमित की मृत्यु का पंजीयन भी पोर्टल पर किए जाने से मृतकों की संख्या 622 पर पहुंची। 9 लोग ठीक होने से अबतक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 40,777 हो गई है। 131 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 


 

Created On :   8 July 2021 10:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story