कोरोना : नागपुर में 3-नांदेड़ में 4 और औरंगाबाद में 7 की मौत, अमरावती में 83 अकोला में 57 पॉजिटिव

Corona: 3 died in Nagpur, 4 in Nanded and 7 in Aurangabad, 83 positive in Amravati, 57 in Akola.
कोरोना : नागपुर में 3-नांदेड़ में 4 और औरंगाबाद में 7 की मौत, अमरावती में 83 अकोला में 57 पॉजिटिव
कोरोना : नागपुर में 3-नांदेड़ में 4 और औरंगाबाद में 7 की मौत, अमरावती में 83 अकोला में 57 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी में लगातार कोरोना संक्रमिताें की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन खुशी की बात यह है कि इसके साथ रिकवरी रेट भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 132 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ रिकवरी रेट 64.16 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसके साथ ही 122 मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं 3 मरीजों की मौत हुई। बुधवार को नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें मेयो अस्पताल में से 29, मेडिकल से 5, एम्स से 16, नीरी से 4, निजी लैब से 42 और एंटजेन किट से 26 मरीजों की रिपोर्ट आई। इन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 3292 हो चुकी है। इसके साथ ही 132 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए। इन्हें मिलाकर स्वस्थ होकर घर जा चुके मरीजों की संख्या 2113 हुई। धंतोली निवासी 75 वर्षीय मरीज को 20 जुलाई को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले पांच दिनों से उसे बुखार खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मार्च में उसका घुटना प्रत्यारोपण किया गया था। बुधवार सुबह 3.30 बजे मरीज काे मृत घोषित किया गया। मरीज को डायबीटीज, हाइपरेटेंशन के साथ श्वसन संबंधी बीमारी भी थी। कामठी निवासी 54 वर्षीय मरीज को 22 जुलाई को मेयो में भर्ती किया गया था। बुधवार को दोपहर 3.30 बजे मरीज को मृत घोषित किया गया। मरीज को डायबीटीज, निमोनिया के साथ सांस लेने में समस्या हुई थी। बेबी कॉलोनी कामठी निवासी 60 वर्षीय मरीज को 20 जुलाई को मेयाे में भर्ती किया गया था। इन्हें निमोनिया था। बुधवार शाम 5.07 बजे तक मृत घोषित किया गया।

गड़चिरोली में एसआरपीएफ के 71 जवानों को कोरोना

गड़चिरोली जिले में एसआरपीएफ के 71 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया । अब तक यहां कुल 286 जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व अन्य राज्यों से आए इन जवानों को गड़चिरोली में क्वारेंटाइन किया गया था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ यहां अब तक कुल 424 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

अमरावती में 83 पॉजिटिव 

अमरावती जिले में बुधवार को कोरोना के कुल 83 नए मामले सामने आए। अब तक 938 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि 42 की मौत हुई है।  


यवतमाल में 54 नए पॉजिटिव

यवतमाल जिले में बुधवार को 54 नए मामले सामने आए। इनमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अब तक यवतमाल में कोरोना के कुल 648 मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से 22 की मौत हो चुकी है।

चंद्रपुर में मिले 15 मरीज 

चंद्रपुर जिले में 15 और संक्रमित पाए जाने से यहां अब मरीजों की कुल संख्या 324 हो चुकी है। फिलहाल चंद्रपुर शहर में 26 जुलाई तक लॉकडाउन है। 

वर्धा में 11 मरीज मिले 

वर्धा . जिले में बुधवार को कोरोना के 11 संक्रमित पाए गए। वर्धा में अब तक 94 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 45 ठीक हो चुके हैं। 

भंडारा में छह मरीज मिले

भंडारा जिले में बुधवार को कोरोना के छह नए केस सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 208 मरीज पाए जा चुके हैं। 

गोंदिया में मिला 1 पॉजिटिव 

गोंदिया शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक मरीज संक्रमित पाया गया। अब तक यहां 236 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

अकोला जिले में मिले 57 पॉजिटिव

उधर अकोला जिले में नियमित जांच में 40 तथा रैपिड टेस्ट में 17 पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों में 57 की बढ़ोतरी हुई है। जिससे कुल 2,263 मरीज कोरोना पॉजिटिव दर्ज हो चुके हैं। 104 मरीजों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। बुधवार को 19 मरीजों के ठीक होने से उन्हें घर भेजा गया। जिससे अब घर वापसी करने वालों की संख्या बढ़कर 1,798 हो गई है।

बुलढाणा में मिले 47 संक्रमित 

बुलढाण में नियमित जांच व रैपिड एंटीजेंट टेस्ट किट से प्राप्त 256 जांच रिपोर्ट में 48 नए संक्रमित मरीज मिले, तथा 2 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस कारण अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 634 पर पहुंच गई है, मृतकों की संख्या बढ़कर 24 पर पहुंच गई है। बुधवार को 46 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के कारण अस्पताल से घर भेजा गया है। अबतक 437 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं तथा 373 संक्रमित मरीजों पर उपचार जारी है।   

वाशिम जिले में और मिले 8 पॉजिटिव

वाशिम जिले में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ पाए गए। अब तक जिलेभर में 3,265 लोगों की जांच में 400 संक्रमित मरीज मिले तथा 199 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, 6 की मृत्यु हो चुकी है। इसी प्रकार जिले के विविध कोविड केअर सेंटरों में 203 पीड़ितों पर उपचार जारी है। 

नांदेड़ जिले में कोरोना ने ली चार की जान

नांदेड जिले में बुधवार को 249 रिपोर्ट आई, जिसमें 190 की नेगेटिव, जबकि 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1074 हो गई है। बुधवार सुबह 80 वर्षीय व्यक्ति मुखेड़ और 80 वर्षीय व्यक्ति लोहा तहसील और मंगलवार रात में 62 वर्षीय व्यक्ति हडको नांदेड़ व 63 वर्षीय महिला अंबुलागा त.मुखेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन मरीजों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, विष्णुपुरी में चल रहा था। अब तक नांदेड़ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 48 हो गई है।

औरंगाबाद में कोरोना से 7 की मौत, 359 संक्रमित भी मिले

औरंगाबाद जिले में मंगलवार को 425 नए संक्रमित और 7 रोगियों की जान जाने के अगले दिन भी स्वास्थ्य विभाग को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को नए संक्रमण के 359 मामले सामने आए। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या 12,025 और मृतक 414 हो गए हैं। 6690 मरीजों को ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 4921 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

स्वैब लेने वाला युवक हुआ कोरोना पीड़ित

उधर सिन्नर तहसील में सोमवार को 63 नागरिक कोरोना पीड़ित होने की बात सामने आई, जिसमें उपजिला अस्पताल में संदेहात्मक मरीजों का स्वैब लेने वाला युवक शामिल है। इससे आरोग्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आवश्यक सावधानी बरतने के बाद भी इस युवक को कोरोना का संक्रमन होने से आरोग्य विभाग चिंता में डूब गया है। बारागांव पिंपरी में 55 वर्षीय महिला, मनेगाव में 8 वर्षीय लड़का, वावी में 2 वर्षा का बच्चा और 29 वर्षीय महिला का पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। सिन्नर शहर के संजीवनी नगर में 37 वर्षीय व नायगाव रोड के साईं दत्त नगर में 31 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव होने का निजी लैब का रिपोर्ट है। उपजिला अस्पताल में उपचार लेकर 17 मरीज स्वस्थ्य होकर घर चले गए है।

देवगांव में मिला पहला कोरोना मरीज़

निफाड तहसील के देवगांव में कोरोना का पहला मरीज़ मिला है। भिवंडी में एक कंपनी में नोकरी करने वाला 32 वर्षीय युवक 2 दिन पहेले अपनी पत्नी के साथ मां बाप को मिलने के लिए देवगावं आया था। यहां आने के बाद दूसरे ही दिन उसे सर्दी और तेज़ बुखार की शिकायत हुई, तो वह उपचार के लिए स्थानिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया। वहां कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर यहां की चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा लहाने ने उसे पिंपलगांव बसवंत के कोविड केंद्र में जाने की सलाह दी। यहां एक निजी लैब में उसके स्वैब की जांच की गई।मंगलवार की सुबह 9 बजे उसकी रिपोर्ट आई। 


 

Created On :   22 July 2020 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story